Domino's ने महंगाई के चलते भारत में लॉन्च किया सबसे सस्ता पिज्जा, कीमत है महज 49 रुपये

दुनिया की सबसे बड़ी पिज्जा कंपनी डोमिनोज (Dominos) अब अपने सस्ता पिज्जा लेकर आई है। डोमिनोज के इस सबसे सस्ते पिज्जा की कीमत महज 49 रुपये ही है। बता दें कि भारत अमेरिका के बाहर डोमिनोज का सबसे बड़ा बाजार है। भारत में कंपनी के फ्रेंचाइजी के सीईओ के मुताबिक लगातार बढ़ती महंगाई की वजह से हमारे मुनाफे पर असर पड़ा है। बता दें कि डोमिनोज के सबसे सस्ते पिज्जा का आकार सात इंच है

अपडेटेड Jul 20, 2023 पर 3:27 PM
दुनिया की सबसे बड़ी पिज्जा कंपनी डोमिनोज (Dominos) अब अपने सस्ता पिज्जा लेकर आई है। डोमिनोज के इस सबसे सस्ते पिज्जा की कीमत महज 49 रुपये ही है

तेजी से बढ़ती महंगाई का असर अब लोगों के फास्ट फूड के शौक पर भी पड़ता दिख रहा है। इस बढ़ती महंगाई में भी लोग अपने फेवरेट स्नैक्स का लुत्फ उठा सकें इसके लिए दुनिया की सबसे बड़ी पिज्जा कंपनी डोमिनोज (Domino’s) अब अपना सस्ता पिज्जा लेकर आई है। डोमिनोज के इस सबसे सस्ते पिज्जा की कीमत महज 49 रुपये ही है। बता दें कि भारत अमेरिका के बाहर डोमिनोज का सबसे बड़ा बाजार है। भारत में कंपनी के फ्रेंचाइजी के सीईओ के मुताबिक लगातार बढ़ती महंगाई की वजह से हमारे मुनाफे पर असर पड़ा है।

कितना बड़ा है 49 रुपये वाला पिज्जा

बता दें कि डोमिनोज के सबसे सस्ते पिज्जा का आकार सात इंच है। भारत में डोमिनोज फ्रेंचजाइजी के सीईओ ने कहा कि आपको स्टोर पर केवल 49 रुपये में पिज्जा मिल जाएगा। ग्राहक कम खाना खा रहे हैं क्योंकि हर जगह कीमतें काफी तेजी से बढ़ी हैं। हम अपने ग्राहकों को सस्ते से सस्ता पिज्जा उपलब्ध कराना चाहते हैं। वहीं अगर चीन के सबसे बड़े शहरों में से एक शंघाई में डोमिनोज के सबसे सस्ते पिज्जा की बात करें तो इसकी कीमत 3.80 डॉलर है। वहीं सैनफ्रांसिस्कों में सबसे सस्ता पिज्जा 12 डॉलर का है।

डेबिट कार्ड पर फ्री में मिलता है 5 लाख रुपये तक का लाइफ इंश्योरेंस, जानें किस स्थिति में करा सकते हैं इसे क्लेम


 

बाजार हिस्सेदारी को बरकरार रखना चाहती हैं कंपनियां

न्यबज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक डोमिनोज, पिज्जा हट और बर्गर किंग जैसे फास्ट फूड ब्रांड्स को अपनी रणनीति को बदलने पर मजबूर होना पड़ा है। ये कंपनियां अपनी बाजार हिस्सेदारी को बरकरार रखना चाहती हैं। बता दें कि भारत जैसे देश में जहां फास्ट फूड के तौर पर समोसे की कीमत केवल 10 रुपये हैं वहां पर अपनी बाजार हिस्सेदारी को बनाए रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। खेत्रपाल, जिनका जुबिलेंट फूडवर्क्स देश में डोमिनोज के 1,816 आउटलेट चलाता है, कहते हैं कि वह हर सोमवार को सबसे पहले कर्मचारियों की एक बैठक आयोजित करते हैं, जिसमें कॉस्ट मैनेजमेंट और महंगाई से लड़ने के नए तरीकों पर विचार किया जाता है।

बाकी कंपनियां भी लेकर आ रही हैं सस्ते फूड प्रोडक्ट्स

केवल डॉमिनोज ही नहीं है जिसने भारत में अपनी कीमतों को कम किया है। पिज्जा हट ने भी पिछले साल 79 रुपये से शुरु होने वाले पिज्जा को लॉन्च किया था। भारत में पिज्जा हट के मैनेजिंग डायरेत्टर मेरिल परेरा ने कहा कि पिज्जा हट ऐसे प्रोडक्ट्स बनाना चाहती है जिससे कि भारत में ग्राहक कम कीमतों पर ही इसका लुत्फ उठा सकें। पिज्जा हट के अलावा मैकडॉनल्ड्स ने जून में आधी कीमत पर अपने मील को लॉन्च किया था।

महंगाई बढ़ने से बाहर खाना खाने से बच रहे हैं लोग

बता दें कि पिछले कुछ सालों के दौरान इनकम में इजाफा होने और लाइफस्टाइल में सुधार आने के बाद लोगों ने अपने खर्च करने की क्षमता को बढ़ा दिया था। हालांकि अब महंगाई बढ़ने से लोग कम खर्च कर रहे हैं। भारत में डोमिनोज जैसी कंपनियों के लिए यह साल अच्छा नहीं बीता है। आगे भी इन ब्रांड्स के लिए चुनौतियां कम होने का नाम नहीं लेती दिख रही हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।