Dwacra Women: इस राज्य में महिलाओं को मिलेंगे 5 लाख रुपये, बंपर बोनस, ऐसे उठाएं फायदा

Dwacra Women: तेलंगाना सरकार ने महिलाओं के एक बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने ड्वाकरा समुदाय के लोगों के राहत भरा फैसला लिया है। सरकार स्त्रीनिधि योजना में लोन की लिमिट बढ़ाने का फैसला किया है। इससे महिलाओं को अब ज्यादा रकम मिलेगी

अपडेटेड Aug 14, 2024 पर 12:42 PM
Story continues below Advertisement
Dwacra Women: महिलाओं को अब आसानी से 5 लाख रुपये तक लोन मिल जाएगा

स्वतंत्रता दिवस से पहले तेलंगाना सरकार ने महिलाओं के लिए खास तोहफा दिया है। सरकार ने ड्वाकरा समुदाय की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। अब इन महिलाओं को ज्यादा पैसे मिलेंगे। सरकार ने इन लोगों के लिए चलाई जा रही योजना में लोन की लिमिट बढ़ाने का फैसला किया है। कहा जा रहा है कि लोन की लिमिट बढ़ाने से महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी। टीडीपी गठबंधन वाली सरकार स्वयं सहायता समितियों के सदस्यों को आर्थिक रूप से मजबूत करने की तैयारी कर रही है। सरकार का कहना है कि ड्वाकरा समुदाय की महिलाओं को पूरा सपोर्ट किया जाएगा।

राज्य सरकार का कहना है कि चालू वित्ती वर्ष में स्ट्रिनिडी लोन में बढ़ोतरी होने से काफी फायदा होगा। दरअसल, महिला फंड की क्रेडिट लिमिट 10,000 रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई है। इससे श्रीकाकुलम जिले के 5.5 लाख से ज्यादा लोगों को फायदा होगा। सरकार का लक्ष्य समूह के सभी महिला सदस्यों को आसानी से लोन मुहैया कराना है।

हर ग्रेड के लिए अलग-अलग है लोन की लिमिट


राज्य सरकार ने इस बारे में गाइडलाइंस जारी कर दी है। इसमें लोन की लिमिट ग्रेड के अनुसार तय की गई है। ये ग्रेड A,B,C और D के रूप में बंटे हुए हैं। सरकार हर गांव में समुदाय को एक ग्रेड देती है। उस ग्रेड के अनुसार ही लोन मिलता है। यानी हर ग्रेड के लिए अलग-अलग लोन की सीमा है। चालू वित्त वर्ष 2024-25 में स्त्रीनिधि के तहत लोगों को 170 करोड़ रुपये का लोन मुहैया कराना है। मौजूदा समय में 8812 सोसायटियों को 60 करोड़ रूपये से अधिक की राशि दी जा चुकी है। ग्रेड A में 75 लाख, ग्रेड B में 65 लाख, ग्रेड C में 55 लाख और ग्रेड D मे 45 लाख का लोन मिलता है। यह एक सोसायटी (ग्रुप) को लोन मिलता है।

कम ब्याज पर मिलता है लोन

श्रीकाकुलम महिला कोष के एजीएम वी. सत्यनारायण ने कहा कि पात्र समुदायों को 24 घंटे के भीतर लोन की राशि मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि पारिवारिक खर्च के लिए कुछ अलग से पैसे भी दिए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि कम ब्याज पर लोन दिया जाता है।

शहर में गाय-भैंस पालने के लिए लाइसेंस की जरूरत, गाय के लिए 500 और भैंस के लिए 1000 रुपये सालाना फीस

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।