Electric Tractor: किसानों को डीजल से मुक्ति, बिना गियर के बैटरी से चलेगा ट्रैक्टर

Electric Tractor: इलेक्ट्रिक गाड़ियों ने ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की तस्वीर बदल दी है। कार, स्कूटर बस सब इलेक्ट्रिक आने लगे हैं। ऐसे में आखिर ट्रैक्टर कैसे पीछे रह सकता है। इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर भी बाजार में आ गए हैं। ये ट्रैक्टर बैटरी के जरिए चलते हैं। इन ट्रैक्टरों से किसानों को डीजल के झंझट से मुक्ति मिलेगी। इससे किसानों को आर्थिक रूप से काफी फायदा होगा

अपडेटेड Oct 17, 2023 पर 3:21 PM
Story continues below Advertisement
Electric Tractor: बाजार में इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर के आने से खेती की तस्वीर बदल सकती है।

Electric Tractor: किसानों के लिए एक बड़ा तोहफा सामने आया है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री इन दिनों तेजी से बदल रही है। कई वाहन बैटरी से चलने लगे हैं। इस बीच बाजार में इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर भी आ गए हैं। यानी देश के किसानों के पास अब इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर का भी एक विकल्प मिल गया है। इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर से किसानों को महंगे डीजल से छुटकारा मिलेगा। दरअसल, सोलिस, इंटनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड ने इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर बाजार में उतार दिया है। हालांकि अभी भारतीय बाजार में इसके आने में देरी है। कंपनी ने नॉर्थ अमेरिका और यूरोपियन देशों के लिए इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर लॉन्च किए हैं।

कंपनी की ओर से लॉन्च किए गए इस ट्रैक्टर में गियर की जरूरत नहीं है। यानी इसमें गियर नहीं पड़ता है। जिसे घर के कोई भी सदस्य इसे आसानी से चला सकते हैं। इसमें एक बार स्पीड सेट करने पर उसी स्पीड से चलता रहता है। इसकी स्पीड को कम ज्यादा भी कर सकते हैं।

जानिए किसे कहते हैं इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर


इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर बिजली से चलने वाले ट्रैक्टर को कहते हैं। ऐसे ट्रैक्टर को चलाने के लिए पेट्रोल-डीजल की जरूरत नहीं होती है। यह आपके घर में मौजूद किसी भी अन्य इलेक्ट्रिक उपकरण की तरह ही है। जिसे चलाने के लिए सिर्फ बिजली की जरूरत होती है। विज्ञान और वैज्ञानिकों की मदद से अब किसान भी बिना पेट्रोल-डीजल के खेतों में ट्रैक्टर चला सकेंगे। इससे किसानों का खर्चा भी बचेगा और मुनाफा भी ज्यादा होगा। इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर को इलेक्ट्रिक बैटरी से चलाया जाता है। यह बैटरी समय-समय पर चार्ज होती रहती है। यह ठीक उसी तरह है जैसे आप फोन को चार्ज करते हैं और फिर उसका इस्तेमाल करते हैं।

Instant electric water heater: 999 रुपये का यह प्रोडक्ट फौरन पानी कर देगा गर्म, गीजर की हो जाएगी छुट्टी

इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर की खासियत

कहा जा रहा है यह इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसकी वजह ये है कि इसका खर्च बेहद कम है। इसे एक बार फुल चार्ज करने पर 20 यूनिट बिजली खर्च होगी। जिसकी कीमत करीब 100 रुपये होगी। इसके बाद इसमें आसानी से 6 घंटे तक काम कर सकते हैं।

वहीं डीजल वाले ट्रैक्टर से अगर 6 घंटे तक काम करते हैं तो करीब 6 लीटर डीजल खर्च हो जाएगा। जिसमें 500 रुपये से ज्यादा खर्च हो जाएंगे। इस इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर के जरिए किसान अपने सारे काम निपटा सकते हैं। किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं आएगी। इस ट्रैक्टर का आकार कार की तरह लग रहा है। खेत पर काम करते समय ऐसा लगेगा कि कार से खेती की जुताई कर रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।