Instant electric water heater: 999 रुपये का यह प्रोडक्ट फौरन पानी कर देगा गर्म, गीजर की हो जाएगी छुट्टी

Instant electric water heater: ठंड का मौसम जल्द ही दस्तक देने वाला है। ऐसे में बहुत से लोगों को गर्म पानी से नहाने की जरूरत पड़ती है। अगर आपको भी पानी गर्म करने की जरूरत है तो हम एक ऐसे प्रोडक्ट के बारे में बता रहे हैं, जो फौरन पानी को गर्म कर देगा। इसके लिए गीजर की भी जरूरत नहीं पड़ेगी

अपडेटेड Oct 16, 2023 पर 1:03 PM
Story continues below Advertisement
वॉटर हीटर टैप के भीतर यूजर्स को तापमान चेंज करने का ऑप्शन भी मिलता है।

Instant electric Water Heater : गर्मी का मौसम अब धीरे-धीरे खत्म होने के कगार पर पहुंच रहा है। कुछ इलाकों में गुलाबी ठंड ने भी दस्तक दे दी है। ठंड के इस मौसम में लोगों को नहाने के लिए गर्म पानी की जरूरत पड़ती है। ऐसे में बहुत से लोग गीजर या हीटर की तलाश में रहते हैं। अगर आपको भी पानी को गर्म करने के लिए किसी प्रोडक्ट की तलाश में हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। हम एक ऐसे प्रोडक्ट के बारे में बात कर रहे हैं। जिसमें फौरन आपका पानी गर्म हो जाएगा। इसके लिए इंस्टेंट इलेक्ट्रिक वॉटर हीटर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से बाजार से खरीद सकते हैं। इसको लेने पर आपको गीजर की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह एक ऐसी डिवाइस है। जिसमें पानी को गर्म करने के लिए घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। फौरन पानी गर्म हो जाएगा।

वॉटर हीटर टैप में हैं ढेरों ऑप्शन


दरअसल, गीजर लगाने के लिए तोड़फोड़ करना पड़ता है। यह काफी बड़ा होता है। वॉटर हीटर टैप में ऐसी कोई परेशानी नहीं होगी। इसे लगाते ही जैसे ही आप नल के टॉप को ऑन करेंगे तो गर्म पानी निकलने लगेगा। वॉटर हीटर टैप के भीतर यूजर्स को तापमान चेंज करने का ऑप्शन भी मिलता है। इसमें यूजर्स कम या ज्यादा तापमान सेट कर सकते हैं। जिससे यूजर्स अपने मुताबिक कम या ज्यादा गर्म पानी ले सकते हैं। इसमें शॉकप्रूफ टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। जिसमें यूजर्स को बिजली का करेंट नहीं लगेगा। यह एक छोटा प्रोडक्ट होता है। जिसे नल में आसानी से फिट कर दिया जाता है।

फेस्टिव सीजन में खरीदना है फ्रिज और वॉशिंग मशीन, चेक करें ये लिस्ट मिल रहा 50 फीसदी से भी ज्यादा डिस्काउंट

खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

वॉटर हीटर खरीदने से पहले आपको कई बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। इसकी सभी शर्तों को बेहतर तरीके समझ लें। इसके इंस्टॉल करने की विधि को जानने के बाद ही घर पर लगाएं। किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।