फेस्टिव सीजन में खरीदना है फ्रिज और वॉशिंग मशीन, चेक करें ये लिस्ट मिल रहा 50 फीसदी से भी ज्यादा डिस्काउंट

फेस्टिव सीजन में लगभग हर जगह ग्राहकों को काफी शानदार ऑफर दिए जा रहे हैं। इन डील्स में आप लगभग हर एक सामान जैसे कि मोबाइल, आईफोन (iPhone), कपड़े, किराना के सामान, फ्रिज वाशिंग मशीन और इस तरह के कई सारे प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट ऑफर हासिल कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप इस वक्त फ्रिज या वाशिंग मशीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो हम आपके लिए कुछ ऐसे फ्रिज और वॉशिंग मशीन की लिस्ट लेकर आए हैं जिन पर आपको तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है

अपडेटेड Oct 10, 2023 पर 10:16 PM
Story continues below Advertisement
ऐसे में अगर आप इस वक्त फ्रिज या वाशिंग मशीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो हम आपके लिए कुछ ऐसे फ्रिज और वॉशिंग मशीन की लिस्ट लेकर आए हैं जिन पर आपको तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है

त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में एमेजॉन (Amazon) और फ्लिपकार्ट (Flipkart) समेत लगभग हर एक ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर कई सारी शानदार डील्स चल रही हैं। इन डील्स में आप लगभग हर एक सामान जैसे कि मोबाइल, आईफोन (iPhone), कपड़े, किराना के सामान, फ्रिज वाशिंग मशीन और इस तरह के कई सारे प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट ऑफर हासिल कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप इस वक्त फ्रिज या वाशिंग मशीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो हम आपके लिए कुछ ऐसे फ्रिज और वॉशिंग मशीन की लिस्ट लेकर आए हैं जिन पर आपको तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है।

Hisense 688 L फ्रिज

यह साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर एक डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आता है। इसे स्पिल प्रूफ एडजस्टेबल ग्लास अलमारियों के साथ लैस किया गया है। फ्रिज वाईफाई कंट्रोल और एक डिजिटल लैंप सेंसर के साथ आता है। इस फेस्टिव सीजन इस फ्रिज पर आपको 53% का डिस्काउंट मिल रहा है जिसके बाद इसकी कीमत 60,990 रुपये तक हो जाती है।


Haier 630L फ्रिज

इस फेस्टिव सीजन यह फ्रिज आपके लिए काफी अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। इसमें सख्त ग्लास की आलमारियां लगाई गई हैं। इसके अलावा इसमें एंटी बैक्टीरियल गैसकेट जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं। फेस्टिव सीजन में इस फ्रिज पर 41% का डिस्काउंट मिल रहा है जिसके बाद इसकी कीमत 59,990 रुपये हो जाती है।

LG 655 L फ्रिज

प्रीमियम रेफ्रिजरेटर ऑटो-डीफ्रॉस्ट तकनीक के साथ आता है। इसे टेम्पर्ड ग्लास अलमारियों के साथ लैस किया गया हैष इस फेस्टिव सीजन इस फ्रिज की कीमत 42 फीसदी डिस्काउंट के साथ 69,990 रुपये है।

Midea 482 L फ्रिज

यह साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर चार स्पिल-प्रूफ मजबूत ग्लास अलमारियों और 4 फ्रीजर डिब्बों के साथ आता है। इसे वॉटर डिस्पेंसर और एंटी बैक्टीरियल गैसकेट जैसी सुविधाओं से लैस किया गया है। फेस्टिव सीजन में इस फ्रिज पर 46 फीसदी का डिस्काउंट दिया जा रहा है। जिसके बाद इसकी कीमत 37,990 रुपये तक हो जाती है।

Electrolux 524L फ्रिज

यह रेफ्रिजिरेटर टेस्ट लॉक ऑटो टेक्नोलॉजी से लेस है। जिससे कि इसमें ज्यादा लंबे वक्त तक खाने-पीने की चीजों को ताजा रखा जा सकता है। इसे कार्बन फिल्टर से भी लैस किया गया है। फेस्टिव सीजन में 50 फीसदी डिस्काउंट के बाद यह फ्रिज 78,990 रुपये की कीमत पर मिल रहा है।

Amazon Great Indian Festival Sale: 1,500 रुपये के कम बजट में खरीद सकते हैं स्मार्टवॉच, ये हैं बेस्ट डील | Moneycontrol Hindi

वोल्टास वॉशिंग मशीन

इस वॉशिंग मशीन को इस्तेमाल करना बेहद ही ज्यादा आसान है। यह वॉशिंग मशीन स्टील ड्रम के साथ आती है। इस पूरी तरह से ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में 10 अलग अलग तरह वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं। फेस्टिव सीजन में इस वॉशिंग मशीन पर 52 फीसदी का डिस्काउंट मिल रहा है जिसके बाद इसकी कीमत 13,490 रुपये तक हो जाती है।

एसर वॉशिंग मशीन

यह एक फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन है। इसे एक काफी शानदार फिल्टर के साथ लैस किया गया है। जो कि कपड़ों से बैक्टीरिया को हटा सकता है। फेस्टिव सीजन में इस वॉशिंग मशीन पर आपको 58 फीसदी तक का डिस्काउंट मिल रहा है। जिसके बाद इसकी कीमत 13490 रुपये हो जाती है।

हायर वॉशिंग मशीन

हायर की यह वॉशिंग मशीन भी पूरी तरह से ऑटोमैटिक है। इसकी रेटिंग 5-स्टार है। इसमें 15 वॉश प्रोग्राम लैस हैं। फेस्टिव सीजन में इस वॉशिंग मशीन पर आपको 45 फीसदी तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। जिसके बाद इसकी कीमत 12,490 रुपये तक हो जाती है।

बॉश वॉशिंग मशीन

बॉश की यह वॉशिंग मशीन पूरी तरह से ऑटोमैटिक है। साथ ही इसमें फुली स्टीम जैसे फीचर्स भी लोडेड हैं। फेस्टिव सीजन में इस वॉशिंग मशीन पर ग्राहकों को 40 फीसदी तक का डिस्काउंट मिल रहा है। जिसके बाद इसकी कीमत 29,990 रुपये तक हो जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।