Get App

UPI पेमेंट पर भी मिलेगी EMI की सुविधा, ICICI बैंक ने शुरू की सर्विस

EMI सामान लेने के लिए हमें क्रेडिट कार्ड या फिर डेबिट कार्ड का जुगाड़ करना होता है। पर अब आप UPI के जरिए ही ईएमआई पर कोई सामान खरीद सकते हैं। प्राइवेट सेक्टर के प्रमुख बैंक ICICI बैंक ने अब किसी भी क्यूआर कोड को स्कैन करके यूपीआई पेमेंट करते वक्त मंथली ईएमआई पर सामान खरीदने की सुविधा को शुरू किया है। ICICI बैंक ने मंगलवार को इस सुविधा को शुरू करने का ऐलान किया है

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Apr 11, 2023 पर 2:37 PM
UPI पेमेंट पर भी मिलेगी EMI की सुविधा, ICICI बैंक ने शुरू की सर्विस
अब आप UPI के जरिए ही ईएमआई पर कोई सामान खरीद सकते हैं

UPI पेमेंट इन दिनों पेमेंट का सबसे आसान और लोकप्रिय जरिया है। लोग लगभग हर एक जगह पेमेंट करने लिए हम यूपीआई ऐप्स का ही यूज करते हैं। हालांकि कई बार ऐसी समस्या सामने आती है कि जो सामान हम यूपीआई पेमेंट करना चाहते हैं उसकी कीमत ज्यादा होती है। ऐसे में हमें उस सामान को EMI पर लेना होता है। लेकिन ईएमआई पर सामान लेने के लिए हमें क्रेडिट कार्ड या फिर डेबिट कार्ड का जुगाड़ करना होता है। पर अब आप UPI के जरिए ही ईएमआई पर कोई सामान खरीद सकते हैं। आइये जानते हैं इस सुविधा के बारे में।

ICICI बैंक ने शुरू की है सुविधा

प्राइवेट सेक्टर के प्रमुख बैंक ICICI बैंक ने अब किसी भी क्यूआर कोड को स्कैन करके यूपीआई पेमेंट करते वक्त मंथली ईएमआई पर सामान खरीदने की सुविधा को शुरू किया है। ICICI बैंक ने मंगलवार को इस सुविधा को शुरू करने का ऐलान किया है। बाई नाऊ पे लेटर की सुविधा का इस्तेमाल कर रहे यूजर्स इस सुविधा का फायदा उठा सकते हैं। ICICI बैंक ने कहा कि यह अपनी तरह की पहली सुविधा है। जिसका इस्तेमाल करके ग्राहक ईएमआई पर तुरंत किसी सामान को खरीद सकते हैं।

EMI पर खरीद सकते हैं कोई भी सामान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें