EPF Calculator: प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले लोगों के लिए भविष्य निधि खाता (Provident Fund Account) एक बेहतर सेविंग विकल्प है। ऑर्गनाइज्ड सेक्टर में काम करने वाले ज्यादातर कर्मचारी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सदस्य हैं। EPFO सब्सक्राइबर होने का मतलब है कि आपका EPF अकाउंट भी होगा। आपका एम्प्लॉयर यानी कंपनी बेसिक सैलरी के आधार पर सैलरी से 12 फीसदी का कंट्रीब्यूशन प्रोविडेंट फंड (Provident Fund) में करता होगा।
