बचे हैं सिर्फ 3 दिन, तुरंत करें यह काम, वरना बंद हो जाएगा PF अकाउंट

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) सब्सक्राइबर्स के लिए बड़ी खबर है

अपडेटेड Dec 29, 2021 पर 7:12 PM
Story continues below Advertisement
बचे हैं सिर्फ 3 दिन, तुरंत करें यह काम, वरना बंद हो जाएगा PF अकाउंट

UAN-Aadhaar Linking: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) सब्सक्राइबर्स के लिए बड़ी खबर है। आपके पास सिर्फ 3 दिन का समय बचा है, तुरंत अपने UAN नंबर को आधार से लिंक कर लीजिए। UAN को आधार से लिंक कराने की तीन दिन बाद यानी 31 दिसंबर 2021 आखिरी तारीख है। EPFO निवेशकों को आधार लिंक करवाना जरूरी हो गया है। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो आने वाले दिनों में परेशानी हो सकती है और PF खाता बंद हो सकता है।

अगर आपने आधार को EPF अकाउंट से अभी तक नहीं लिंक किया हैं तो तुरंत ये काम कर लें। आधार को EPF अकाउंट से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से लिंक किया जा सकता है। EPFO ने सोशल सिक्योरिटी कोड 2020 के तहत आधार लिंक का फैसला लिया था। इस नियम के तहत सभी अकाउंट होल्डर्स का UAN भी आधार वेरिफाइड होना जरूरी है। ऐसे में आप EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सबसे पहले अपने अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक कर लें और यूएएन को भी आधार वेरिफाइड कर लें, ताकि आपको खाते में कंपनी की ओर से जमा होने वाले पैसे में कोई दिक्कत ना हो।

PF अकाउंट होल्डर्स को EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने अकाउंट को आधार से लिंक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाना होगा।


UAN और पासवर्ड का इस्तेमाल करके अपने अकाउंट में लॉग-इन करना होगा। इसके बाद Manage सेक्शन में KYC ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। फिर जो पेज खुलता है जहां आप अपने EPF अकाउंट के साथ जोड़ने के लिए कई डॉक्यूमेंट्स देख सकते हैं।

आधार ऑप्शन को सेलेक्ट करें और अपना आधार नंबर और आधार कार्ड पर दर्ज अपने नाम को टाइप कर Service पर क्लिक करें। इसके बाद दी गई जानकारी सेव हो जाएगी। फिर आपका आधार UIDAI के डेटा से वेरीफाई किया जाएगा। आपके KYC डॉक्यूमेंट्स सही होने पर आपका आधार आपके EPF अकाउंट से लिंक हो जाएगा और आपको अपने आधार जानकारी के सामने Verify लिखा मिलेगा।

Apple ने फॉक्सकॉन के तमिलनाडु प्लांट को निगरानी में डाला, काम बंद होने पर भी मिलती रहेगी सैलरी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।