Get App

EPFO देता है ऑनलाइन तरीके से पासबुक चेक करने की सुविधा, जानें क्या है इसका पूरा तरीका

EPF सब्सक्राइबर्स ईपीएफओ की वेबसाइट या फिर मोबाइल ऐप के जरिए अपनी ईपीएफओ पासबुक को ऑनलाइन तरीके से ऐक्सेस कर सकते हैं। हालांकि ऐसा करने के लिए यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी। मेंबर के पासबुक को इंटरेस्ट के साथ अपडेट करना एक तरह का इंट्री प्रोसेस है। जिस तारीख को मेंबर के पासबुक में इंटरेस्ट को जमा किया जाता है उसका कोई वास्तविक वित्तीय असर नहीं होता है

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Jun 02, 2023 पर 2:43 PM
EPFO देता है ऑनलाइन तरीके से पासबुक चेक करने की सुविधा, जानें क्या है इसका पूरा तरीका
EPF सब्सक्राइबर्स ईपीएफओ की वेबसाइट या फिर मोबाइल ऐप के जरिए अपनी ईपीएफओ पासबुक को ऑनलाइन तरीके से ऐक्सेस कर सकते हैं

EPF सब्सक्राइबर्स के अकाउंट्स में जल्द ही उनके पीएफ का इंटरेस्ट जमा कर दिया जाएगा। आप अपने पासबुक के जरिए यह चेक कर सकते हैं कि आपके पीएफ खाते में ब्याज का पैसा जमा हुआ है या नहीं। आप EPFO वेबसाइट के जरिए अपने पासबुक को चेक कर सकते हैं। आइये जान लेते हैं कि ऑनलाइन तरीके से पासबुक को कैसे ऐक्सेस किया जा सकता है।

UAN के जरिए ऐक्सेस कर सकते हैं पासबुक

EPF सब्सक्राइबर्स ईपीएफओ की वेबसाइट या फिर मोबाइल ऐप के जरिए अपनी ईपीएफओ पासबुक को ऑनलाइन तरीके से ऐक्सेस कर सकते हैं। हालांकि ऐसा करने के लिए यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी। मेंबर के पासबुक को इंटरेस्ट के साथ अपडेट करना एक तरह का इंट्री प्रोसेस है। जिस तारीख को मेंबर के पासबुक में इंटरेस्ट को जमा किया जाता है उसका कोई वास्तविक वित्तीय असर नहीं होता है। इसी वजह से अगर आपके पासबुक में इंटरेस्ट अपडेट देर से होता है तो ऐसी स्थिति में कोई भी वित्तीय नुकसान नहीं होगा।

FY23 का इनकम टैक्स रिटर्न यानी ITR फाइल करने में इन बातों का जरूर रखें ध्यान

बकाया निकालने के बाद भी कैलकुलेट होता है इंटरेस्ट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें