EPFO: अगर आप भी नौकरीपेशा हैं और आपका भी EPF अकाउंट है तो आपके लिए ये खबर बेहद काम की है। इम्प्लॉई प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) सब्सक्राइबर्स का अपना पीएफ नंबर (PF Number) होता है। पीएफ को चेक करना और उसके कॉन्ट्रीब्यूशन से ज्यादातर लोग वाकिफ रहते हैं। इतना ही नहीं आज कल PF पासबुक को EPFO की वेबसाइट से एक्सेस करना भी काफी आसान हो गया है। लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि PF अकाउंट नंबर में डिजिट्स के साथ इंग्लिश अल्फाबेट्स क्यों होते हैं?
