Get App

बचे हैं सिर्फ कुछ घंटे, तुरंत करें यह काम, वरना बंद हो जाएगा PF अकाउंट

अगर आपने आधार को EPF अकाउंट से अभी तक नहीं लिंक किया हैं तो तुरंत ये काम कर लें

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 30, 2021 पर 7:35 PM
बचे हैं सिर्फ कुछ घंटे, तुरंत करें यह काम, वरना बंद हो जाएगा PF अकाउंट
आधार को UAN से करें लिंक

UAN-Aadhaar Linking: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) सब्सक्राइबर्स के लिए बड़ी खबर है। आपके पास सिर्फ कुछ घंटे बचे हैं, तुरंत अपने UAN नंबर को आधार से लिंक कर लीजिए। UAN को आधार से लिंक कराने की आज आखिरी तारीख 30 नवंबर है। EPFO निवेशकों को आधार लिंक करवाना जरूरी हो गया है। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो आने वाले दिनों में परेशानी हो सकती है और PF खाता बंद हो सकता है।

अगर आपने आधार को EPF अकाउंट से अभी तक नहीं लिंक किया हैं तो तुरंत ये काम कर लें। आधार को EPF अकाउंट से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से लिंक किया जा सकता है। EPFO ने सोशल सिक्योरिटी कोड 2020 के तहत आधार लिंक का फैसला लिया था। इस नियम के तहत सभी अकाउंट होल्डर्स का UAN भी आधार वेरिफाइड होना जरूरी है। ऐसे में आप EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सबसे पहले अपने अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक कर लें और यूएएन को भी आधार वेरिफाइड कर लें, ताकि आपको खाते में कंपनी की ओर से जमा होने वाले पैसे में कोई दिक्कत ना हो।

जानिए EPF अकाउंट को आधार से ऑनलाइन कैसे करें लिंक

PF अकाउंट होल्डर्स को EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने अकाउंट को आधार से लिंक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाना होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें