Federal Bank: अगर आप फेडरल बैंक (Federal Bank) के ग्राहक हैं तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बैंक ने अपने क्रेडिट कार्ड यूजर्स को बड़ा तोहफा दिया है। बैंक के क्रेडिट कार्ड यूजर्स को एक ग्रुप क्रेडिट शील्ड (Group Credit Shield) की सुविधा मिलेगी। इस शील्ड के तहत यूजर्स को क्रेडिट लिमिट के बराबर अधिकतम 3 लाख रुपये तक का लाइफ इंश्योरेंस (Life Insurance) कवर मुहैया कराया जा रहा है। इसके लिए फेडरल बैंक ने Ageas फेडरल लाइफ इंश्योरेंस (Ageas Federal Life Insurance) के साथ पार्टनरशिप की है।
