Fraud Call Alert: इन नंबरों से फोन आए भूलकर भी न उठाएं, बैंक अकाउंट हो जाएगा खाली, ऐसे करें बचाव

Fraud Call Alert: इन दिनों ऑनलाइन का जमाना आ गया है। हर काम घर बैठे हो रहे हैं। सिर्फ एक क्लिक पर हर चीज आसानी से मिल जाती हैं। अब कॉल उठाने भर से ही बैंक अकाउंट से पैसे गायब हो सकते हैं। ठगों ने ठगी का नया तरीका ढूंढ लिया है। इसमें लोगों से OTP या कोड भी नहीं पूछा जा रहा है

अपडेटेड Sep 17, 2023 पर 2:40 PM
Fraud Call Alert: आज कल हर हाथ में फोन है, सुविधा बढ़ी तो दूसरी ओर साइबर फ्रॉड और साइबर क्राइम भी बढ़ गए हैं।

Fraud Call Alert: आज के समय में तकनीक हमारी सोच से काफी आगे बढ़ चुकी है। मतलब लगभग सभी काम ऑनलाइन तरीके से हो जाते हैं। एक मोबाइल और इंटरनेट डाटा की मदद से आप लगभग सभी काम घर बैठे ही कर सकते हैं। मोबाइल का इस्तेमाल सिर्फ कॉल करने के लिए ही नहीं, बल्कि अन्य कामों के लिए भी होता है। लेकिन जितनी सुविधाएं बड़ी हैं, उतनी ही दिक्कतें भी इस मोबाइल की वजह से लोगों को आती है। दरअसल, अमूमन देखा जाता है कि लोग फ्रॉड या स्पैम कॉल से काफी ज्यादा परेशान रहते हैं। कब अनजान नंबर से कॉल आए और बैंक अकाउंट साफ हो जाए। इसका कोई भरोसा नहीं है।

ऑनलाइन फ्रॉड की घटनाएं इन दिनों बढ़ती जा रही हैं। फोन उठाने भर से पैसों का फ्रॉड हो रहा है। अब साइबर फ्रॉड OTP या कोड नहीं पूछते हैं। सिर्फ फोन करने पर ही चपत लग जाती है।

सिर्फ फोन उठाया, बिना बात किए कट गए रुपये


हाल ही में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में रहने वाली एक महिला के स्‍मार्टफोन पर किसी अनजान नंबर से कॉल आया। वो उसे उठा लेती है और बस इतना पूछती है कि कौन बोल रहा है और किससे बात करनी है? वहां से कुछ आवाज आती है और ये बातचीत करीब 20 सेकेंड चलती है। जब महिला को लगता है कि गलत नंबर है और वह फोन काटने की कोशिश करती है लेकिन फोन नहीं कटता, उल्‍टा एक मैसेज आता है कि बैंक अकाउंट से 1 रुपया कट गया। महिला कुछ समझती उससे पहले ही दूसरा मैसेज आता है कि अकाउंट से 99999 रुपये कट गए। अभी पीड़‍ित अपने पैसे वापस पाने के लिए बैंक के चक्‍कर काट रही है।

सितंबर में है इन बेहद ही जरूरी कामों की डेडलाइन, अगर टाला तो उठाना पड़ेगा पैसों का नुकसान

इन नंबरों से कॉल आए तो कभी न उठाएं

अगर आपके पास इंटरनेशनल नंबरों से कॉल आ रहा है तो उसे बिल्‍कुल भी नहीं उठाना चाहिए। भारत का कंट्री कोड प्‍लस 91 है, जो किसी भी मोबाइल नंबर के सबसे आगे लिखा होता है। ऐसे में अगर इसके अलावा किसी भी अन्‍य कोड से आपके पास फोन आ रहा है तो वह इंटरनेशनल जंक या फ्रॉड कॉल हो सकती है। लिहाजा ऐसे कॉल्स रिसीव करने से बचना चाहिए।

फ्रॉड कॉल से ऐसे करें बचाव

आप अपने मोबाइल फोन की सेटिंग में जाकर डू नॉट डिस्टर्ब यानी DND की सर्विस को ऑन करके इन कॉल्स से निजात पा सकते हैं। इस सर्विस को आप जब ऑन और जब चाहे ऑफ कर सकते हैं। आपके मोबाइल पर कोई फ्रॉड या स्पैम कॉल बार-बार आ रहा है, तो आप इन नंबर्स को ब्लॉक कर दें। ये कॉल आपको परेशान ही नहीं, बल्कि झांसे में फंसाकर आपको चपत लगाने का काम भी करते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।