G-20 समिट के लिए दिल्ली मेट्रो की भी खास तैयारी, 36 स्टेशनों पर अलग से काउंटर बना कर बेचे जाएंगे टूरिस्ट स्मार्ट कार्ड

दिल्ली मेट्रो को ऑपरेट करने वाली संस्था डीएमआरसी (DMRC) ने भी जी-20 के लिए अपनी कमर कस ली है। दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली में आगामी जी-20 समिट के चलते यात्रियों की तादाद में होने वाले इजाफे के चलते दिल्ली मेट्रो 4 सितंबर से 13 सितंबर के बीच दिल्ली के अलग अलग 36 स्टेशनों पर काउंटर के जरिए 'टूरिस्ट स्मार्ट कार्ड' बेचेगी

अपडेटेड Sep 03, 2023 पर 3:51 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
देश की राजधानी नई दिल्ली में होने वाले जी-20 समिट (G-20) समिट के लिए दिल्ली मेट्रो को ऑपरेट करने वाली संस्था डीएमआरसी (DMRC) ने भी अपनी कमर कस ली है

देश की राजधानी नई दिल्ली में होने वाले जी-20 समिट (G-20) समिट के लिए दिल्ली मेट्रो को ऑपरेट करने वाली संस्था डीएमआरसी (DMRC) ने भी अपनी कमर कस ली है। दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली में आगामी जी-20 समिट के चलते यात्रियों की तादाद में होने वाले इजाफे के चलते दिल्ली मेट्रो 4 सितंबर से 13 सितंबर के बीच दिल्ली के अलग अलग 36 स्टेशनों पर काउंटर के जरिए 'टूरिस्ट स्मार्ट कार्ड' बेचेगी। बता दें कि नई दिल्ली में 8 से 10 सितंबर के बीच जी-20 समिट आयोजित किया जाएगा। इस दौरान दुनिया भर के देशों के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति नई दिल्ली में मौजूद रहेंगे। साथ ही इस दौरान दिल्ली में कई तरह के प्रतिबंद भी लागू रहेंगे।

दो कटेगरी में बेचे जाएंगे स्मार्ट कार्ड

दिल्ली मेट्रो के ये टूरिस्ट स्मार्ट कार्ड दो कटेगरी में बेचे जाएंगे। ये कार्ड एक दिन और तीन दिन की वैलिडिटी के लिए होंगे। इनके जरिए मेट्रो में अनलिमिटेड यात्रा की जा सकेगी। मेट्रो के एक अधिकारी ने बताया कि ये टूरिस्ट कार्ड आम दिनों में भी अवेलबल रहते हैं। लेकिन जी-20 शिखर सम्मेलन के चलते इसके लिए अलग से काउंटर बनाए गए हैं। इन काउंटरों के जरिए 4 सितंबर सोमवार से 10 दिनों के लिए ये पर्यटक कार्ड बेचे जाएंगे।

PM Modi ने कहा 'वसुधैव कुटुंबकम' सिर्फ एक नारा नहीं, जी-20 में लिए गए फैसले होंगे दुनिया के लिए अहम


इसलिए खोले गए हैं अलग से काउंटर

मेट्रो अधिकारियों ने कहा कि कार्ड बेचने के लिए अलग से खोले गए काउंटर जी20 प्रतिनिधियों और इंटरनेशन मेहमानों को सुविधा देने के लिए खोले गए हैं। डीएमआरसी ने कहा कि एक दिन की वैधता वाला टूरिस्ट स्मार्ट कार्ड 200 रुपये में अवेलबल होगा। जबकि तीन दिन की वैधता वाला कार्ड 500 रुपये में मिलेगा। इसमें 50 रुपये की रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट भी शामिल है। जिन 36 स्टेशनों पर ये कार्ड बेचने के लिए अलग से काउंटर बनाए गए हैं उनमें कश्मीरी गेट, चांदनी चौक, चावड़ी बाजार, नई दिल्ली, राजीव चौक, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, उद्योग भवन, लोक कल्याण मार्ग और सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन शामिल हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।