Get App

Ganesh Chaturthi 2022: क्या आज सभी बैंक हैं बंद? परेशानी से बचने के लिए अभी करें चेक

Ganesh Chaturthi 2022: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर (RBI Holiday Calendar) के अनुसार गणेश चतुर्थी के मौके पर कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे। यहां देखिए पूरी लिस्‍ट

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 31, 2022 पर 9:15 AM
Ganesh Chaturthi 2022: क्या आज सभी बैंक हैं बंद? परेशानी से बचने के लिए अभी करें चेक
गणेश चतुर्थी पर देश के कई राज्‍यों में बैंक नहीं खुलेंगे।

Ganesh Chaturthi 2022:  गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) की शुरुआत बुधवार 31 अगस्त को हो रही है। इसके साथ गणेशोत्‍सव शुरू हो जाएगा। घर-घर भगवान गणेश विराजमान हो जाएंगे। पूरे देश में बुधवार को गणेश चतुर्थी के मौके पर कई राज्‍यों में बैंकों की छुट्टी है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के मुताबिक, देश के बेंगलुरु, मुंबई और चेन्नई समेत कुल 9 बड़े शहरों में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि दिल्ली और कोलकाता जैसे प्रमुख मेट्रो शहरों में बैंक खुले रहेंगे। 10 दिनों का यह उत्‍सव अनंत चतुर्दशी (Anantha Chaturdashi) पर खत्‍म हो जाएगा। अनंत चतुर्दशी 9 सितंबर शुक्रवार के दिन है।

इन शहरों के बैंक बंद

RBI के मुताबिक, 7 राज्‍यों में गणेश चतुर्थी के दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। बाकी के राज्‍यों में बैंक पहले की तरह कामकाज करेंगे। यानी गणेश चतुर्थी के मौके पर कुल 9 शहरों के बैंक बंद रहेंगे। इसमें अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्‍वर, चेन्‍नई, हैदराबाद, मुंबई और नागपुर शामिल हैं। जहां 31 अगस्त को बैंक बंद हैं। वहीं पणजी में गणेश चतुर्थी का उत्‍सव 1 सितंबर को मनाया जाएगा। इसलिए वहां 1 सितंबर को बैंक बंद रहेंगे। इसलिए अगर आप भी इन शहरों में रहते हैं। आपको किसी जरूरी काम से बैंक जाना है तो बैंक की छुट्टी की लिस्ट देखकर जाएं।

आप पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक हैं? अगर नहीं किया ये काम, आज ब्रांच जाकर जरूर निपटाएं, वरना अकाउंट हो जाएगा फ्रीज

जारी रहेंगी ये सर्विस

सब समाचार

+ और भी पढ़ें