Get App

Germany Work Visa: जर्मनी अब भारतीय लोगों को 9 महीनों की जगह सिर्फ 2 हफ्तों में देगा वीजा

जर्मनी में स्किल्ड वर्कर्स की काफी जरूरत है। जर्मनी की विदेश मंत्री अन्नालेन बेयरबोक ने इस बारे में बताया है। उन्होंने ने कहा है कि उनके देश को स्किल्ड वर्कर्स की तुरंत जरूरत है। इस डिमांड को पूरा करने के लिए वीजा के प्रोसेसिंग टाइम को घटा दिया गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 16, 2024 पर 4:24 PM
Germany Work Visa: जर्मनी अब भारतीय लोगों को 9 महीनों की जगह सिर्फ 2 हफ्तों में देगा वीजा
जर्मन इकोनॉमिक इंस्टीट्यूट के 2023 के डेटा के मुताबिक, जर्मनी में करीब 6 लाख वैकेंसी है।

नौकरी के लिए जर्मनी जाने का प्लान बना रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। जर्मनी ने कहा है कि वह भारतीयों के लंबी अवधि के वीजा को जल्द एप्रूवल देगा। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी दी गई है। इनमें बताया गया है कि पहले जर्मनी जाने के लिए वीजा की प्रोसेसिंग में 9 महीनों का समय लगता है। अब यह घटकर सिर्फ दो हफ्ते रह जाएगा। शेनजेन न्यूज के मुताबिक, अब तक जर्मनी में अथॉरिटीज को वर्क वीजा को प्रोसेस करने में करीब 9 महीनों का समय लग जाता था। अब स्किल्ड इंडियन वर्कर्स का वीजा सिर्फ दो महीने में प्रोसेस हो जाएगा।

जर्मनी में काम करने वाले लोगों की कमी

जर्मनी की विदेश मंत्री अन्नालेन बेयरबोक (Annalena Baerbock) ने कहा है कि उनके देश को स्किल्ड वर्कर्स (Skilled Workers) की तुरंत जरूरत है। इस डिमांड को पूरा करने के लिए वीजा के प्रोसेसिंग टाइम को घटा दिया गया है। मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, जर्मन इकोनॉमिक इंस्टीट्यूट के 2023 के डेटा के मुताबिक, जर्मनी में करीब 6 लाख वैकेंसी है। वर्क वीजा (Work Visa) में ज्यादा समय लगने से स्किल्ड वर्कर्स की ट्रेनिंग पर असर पड़ता है।

वर्कर्स की नियुक्ति नहीं होने से इकोनॉमी को नुकसान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें