जिस देश में पड़ोसी मुल्क के लोग नहीं रख सकते कदम, अब वो इंटरनेशनल टूरिस्ट के लिए खोल रहा अपने दरवाजे

नॉर्थ कोरिया के दो टूर ऑपरेटर के हवाले से बताया गया, बीजिंग में स्थित कोरियो टूर्स और शेनयांग के केटीजी टूर्स ने 15 अगस्त को अपनी वेबसाइट पर घोषणा की कि ग्रुप को जल्द ही सामजियोन जाने की परमिशन दी जाएगी, यह शहर उत्तर कोरिया के पूर्व नेता किम जोंग इल का जन्मस्थान माना जाता है

अपडेटेड Aug 15, 2024 पर 6:02 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
जिस देश में पड़ोसी मुल्क के लोग नहीं रख सकते कदम, अब वो इंटरनेशनल टूरिस्ट के लिए खोल रहा अपने दरवाजे

उत्तर कोरिया कथित तौर पर साल के आखिर तक इंटरनेशनल टूरिस्ट के लिए अपना दरवाजा खोल सकता है। ये देश आमतौर पर दुनिया के बाकी देशों से अलग-थलग रहता है, लेकिन अब कुछ टूरिस्ट के लिए खुल सकता है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह 2024 के आखिर तक लिमिटेड इंटरनेशनल टूरिज्म को फिर से शुरू करने की योजना बना रहा है। Covid​​​​-19 महामारी के कारण करीब पांच साल पहले उसने अपनी सीमाओं को बंद कर लिया था।

CNN ने नॉर्थ कोरिया के दो टूर ऑपरेटर के हवाले से बताया, बीजिंग में स्थित कोरियो टूर्स और शेनयांग के केटीजी टूर्स ने 15 अगस्त को अपनी वेबसाइट पर घोषणा की कि ग्रुप को जल्द ही सामजियोन जाने की परमिशन दी जाएगी, यह शहर उत्तर कोरिया के पूर्व नेता किम जोंग इल का जन्मस्थान माना जाता है।

क्या प्योंगयांग और दूसरी जगह भी खोली जाएंगी?


कोरियो टूर्स ने कहा, "हमें अपने लोकल पार्टर्नस से कंफर्म हुआ है कि सामजियोन और देश के बाकी हिस्सों में टूरिज्म आधिकारिक तौर पर दिसंबर 2024 में फिर से शुरू हो जाएगा।"

CNN ने एक अधिकारी के हवाले से कहा कि इस पूरे टूरिज्म प्रोग्राम की बाकी डिटेल आने वाले दिनों और हफ्तों में दी जाएगी।

केटीजी टूर्स ने फेसबुक पर इसी तरह की घोषणा की, जिससे संकेत मिलता है कि टूर की सटीक तारीखों को अभी भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। पोस्ट में कहा गया है, "अभी तक केवल सामजियोन का जिक्र किया गया है, लेकिन हमें लगता है कि PY यानी प्योंगयांग और दूसरी जगह भी खोली जाएंगी।"

माउंट पेक्टू की अहमियत

चीन के बॉर्डर के पास, सामजियोन कोरियाई प्रायद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट पेक्टू के करीब है। यह सक्रिय ज्वालामुखी उत्तर और दक्षिण कोरियाई लोगों के लिए सांस्कृतिक महत्व रखता है, क्योंकि इसे कोरियाई लोगों के जन्मस्थान के रूप में देखा जाता है।

दक्षिण कोरियाई लोग उत्तर कोरिया में कदम भी नहीं रख सकते हैं। दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति मून जे-इन और उनकी पत्नी, किम जंग-सूक, 2018 में किम जोंग उन और उनकी पत्नी री सोल जू के साथ माउंट पेक्टू पर चढ़े थे, जिससे इस पहाड़ के प्रतीकात्मक महत्व का पता चलता है।

उत्तर कोरियाई लोगों के लिए, माउंट पेक्टू के शिखर पर पहुंचना धार्मिक यात्रा करने के जैसा है। विशेषज्ञों ने बताया कि रूस में दूसरी पीढ़ी के नेता के जन्मस्थान के बारे में आपसी विरोधी ऐतिहासिक दावों के बावजूद, "पैकटू" वंश ही से सत्तारूढ़ किम परिवार मान्यता मिलती है।

मित्र देशों के लोगों को दी जाएगी प्राथमिकता

महामारी से पहले, सामजियोन चीन के टूरिस्ट के लिए एक पसंदीदा जगह थी, जो यहां बड़े-बड़े ग्रुप में आते थे। उत्तर कोरिया की परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल गतिविधियों की वजह से अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों के बावजूद, टूरिज्म देश की कमाई का एक बड़ा सोर्स है।

जुलाई में, राज्य मीडिया ने बताया कि किम जोंग उन ने सामजियोन में कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट का खुद से जाकर जायजा लिया।

जबकि उत्तर कोरिया की स्टेट मीडिया ने अभी तक विदेशी पर्यटकों के लिए दरवाजे फिर से खोलने की घोषणा नहीं की है। किम जोंग उन ने पहले कहा है कि वह रूस और चीन सहित "मित्र" देशों के लोगों को प्राथमिकता देंगे।

रूस के लिए नॉर्थ कोरिया ने खोला दरवाजा

लगभग तीन सालों तक, महामारी के कारण उत्तर कोरिया की सीमाएं लगभग सभी विदेशी संस्थाओं के लिए कसकर बंद रहीं। हालांकि, ये नियम रूस के टूरिस्ट के छोटे ग्रुप पर लागू नहीं हुआ। क्योंकि किम के रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मजबूत संबंधों के बीच इस साल की शुरुआत में उन्हें आने की परमिशन दी।

इस साल की शुरुआत में रूस को करीब 100 पर्यटकों ने उत्तर कोरिया के स्वामित्व वाली एयर कोरियो फ्लाइट पर व्लादिवोस्तोक से उड़ान भरकर उत्तर कोरिया का दौरा किया।

कड़े सीमा प्रतिबंधों ने ज्यादातर राजनयिक मिशन और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों को उत्तर कोरिया से बाहर निकलने के लिए प्रेरित किया, जिसके कारण लगभग 25 मिलियन की आबादी वाला यह गरीब देश शीत युद्ध के बाद सबसे अलग-थलग देशों में से एक बन गया।

अमेरिका ने नॉर्थ कोरिया को 'लेवल-4' में रखा

अमेरिकी पासपोर्ट को उत्तर कोरिया की यात्रा के लिए या उसके जरिए तब तक मान्यता नहीं दी जाती है, जब तक कि अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से खासतौर से मान्य नहीं किया जाता है। अमेरिका ने उत्तर कोरिया को "लेवल 4" कैटेगरी में रखा है, जिसका मतलब नॉर्थ कोरिया की यात्रा नहीं करनी है।

बहरहाल, टूरिज्म को फिर से खोलने की ये खबर ऐसे समय में आई है, जब किम ने एक नए बीच रिज़ॉर्ट प्रोजेक्ट, वॉनसन-कलमा एरिया का निरीक्षण किया था, जो वर्तमान में देश के पूर्वी तट पर विकसित किया जा रहा है।

स्टेट न्यूज एजेंसी KCNA के अनुसार, किम ने कहा कि महामारी और UN के प्रतिबंधों के कारण निर्माण में देरी का सामना करने के बाद, रिज़ॉर्ट मई 2025 में खुलने वाला है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।