Gold Silver Price Today: आज हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव में मामूली 1 रुपये की गिरावट देखने को मिली। 24 कैरेट सोने का भाव बुलियन मार्केट में 53000 रुपये के नीचे आ चुका है। कल सोने का भाव 52,752 रुपये पर बंद हुआ और आज 52,751 रुपये पर खुला। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहा सोने के भाव..
24 कैरेट सोने का भाव 52,751 रुपये पर खुला। कल बुधवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 53,752 रुपये पर बंद हुआ। आज रेट में 1 रुपये की गिरावट आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 52,540 रुपये रही। 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 48,320 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 39,563 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 30,859 रुपये रहा।
सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 68,355 रुपये रहा। चांदी का कल दाम 68950 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी में 595 रुपये की गिरावट आई।
आज सोने में आई 1 रुपये की गिरावट