Gold Silver Price: ज्वैलरी बाजार में सोने का रेट चढ़ा, चांदी हुई सस्ती, जानें 24 से 18 कैरेट Gold का भाव

Gold Silver Price Today 12th May: आज ज्वैलरी बाजार में सोने के भाव में मामूली तेजी देखने को मिली

अपडेटेड May 12, 2022 पर 7:38 PM
सोने में रही तेजी, चांदी के भाव में आई 990 रुपये की गिरावट।

Gold Silver Price Today 12th May: आज ज्वैलरी बाजार में सोने के भाव में मामूली तेजी देखने को मिली। वहीं, चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली। सर्राफा बाजार में 22 कैरेट गोल्ड का भाव 47,000 रुपये के नीचे आ गया। सोने का रेट 79 रुपये चढ़कर 51,284 रुपये पर खुला। वही, चांदी का भाव 990 रुपये गिरकर 60,460 रुपये पर खुला। IBJA की वेबसाइट पर यह रहा सोने के भाव..

51,000 के करीब आया सोने का भाव   

24 कैरेट सोने का भाव 51,284 रुपये पर  खुला। कल बुधवार 11 मई को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 51,205 रुपये पर बंद हुआ था। आज रेट में 79 रुपये की तेजी आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 51,079 रुपये रही। 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 46,976 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव  38,463 रुपये पर पहुंच गया। 14 कैरेट गोल्ड का रेट 30,001 रुपये रहा।


IBJA पर सुबह का रेट

मेटल 12 मई का रेट (रुपये/10 ग्राम) 11 मई रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 51284 51205 79
Gold 995 (23 कैरेट) 51079 51000 79
Gold 916 (22 कैरेट) 46976 46904 72
Gold 750 (18 कैरेट) 38463 38404 59
Gold 585 ( 14 कैरेट) 30001 29955 46
Silver 999 60460 Rs/Kg 61450 Rs/Kg -990 Rs/Kg

चांदी के रेट में आई गिरावट

सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 60,460  रुपये रहा। चांदी का दाम कल 61,450 रुपये पर बंद हुआ। आज इसमें 990 रुपये की गिरावट देखने को मिली।

आज ज्वैलरी बाजार में सोेने और चांदी के भाव में मामूली तेजी आई है। आज ज्वैलरी बाजार में सोेने और चांदी के भाव में मामूली तेजी आई है।

LIC IPO: आज होगा शेयरों का अलॉटमेंट, ऐसे चेक करें आपको शेयर मिला या नहीं

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।