Get App

लोन भी होते हैं गुड और बैड, कर्ज लेने से पहले जानिए दोनों में अंतर

Loan: अगर आप किसी भी तरह का लोन ले रहे हैं तो इसकी जांच पड़ताल जरूर कर लें। कहीं ऐसा न हो कि जो आप लोन ले रहे हैं। वो आपकी आर्थिक सेहत के लिए घातक साबित हो जाए। लोन भी दो तरह के होते हैं। एक गुड लोन और दूसरा बैड लोन। ऐसे में आपको लोन लेने से पहले जरूर पहचान कर लें कि कौन सा लोन गुड है और कौन सा बैड

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड May 13, 2023 पर 11:56 AM
लोन भी होते हैं गुड और बैड, कर्ज लेने से पहले जानिए दोनों में अंतर
गुड लोन वह होता है जिससे आपकी नेटवर्थ में इजाफा होता है

Loan: आज के समय में अपनी छोटी-बड़ी जरूरतों को पूर करने के लिए बड़ी आसानी से लोन मिल जाता है। लिहाजा बहुत से लोग किसी भी बैंक या वित्तीय संस्थाओं से कर्ज ले लेते हैं। डिजिटल क्रांति ने लोन लेना और भी आसान कर दिया है। लेकिन क्या आपको पता है लोन भी गुड और बैड होते हैं। इन दिनों कई ऐसे एंड्रॉयड ऐप भी उपलब्ध है। जिनसे फौरन लोन मिल जाता है। लिहाजा लोग जल्दबाजी में लोन ले लेते हैं। इसके बाद वो अपने आपको ठगा हुआ महसूस करते हैं।

लोन लेने के प्रोसेस के आसान हो जाने की वजह से लोग इन एंड्रॉयड ऐप जैसी जगहों से भी लोन लगते हैं। बहुत से लोग इनसे होने वाले नुकसान पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। इस तरह से बैड लोन के जाल में फंसते चले जाते हैं। ऐसे में गुड लोन और बैड लोन के बारे में समझना बहुत जरूरी है।

गुड लोन

गुड लोन उसे कहते हैं, जिसमें नेटवर्थ में इजाफा हो। ऐसे लोन समय के साथ और एसेट जेनेरेट करने में मदद करते हैं। जिससे करियर, संपत्ति में आदि में पॉजिटिव ग्रोथ होती है। साथ ही जिस लोन में रिटर्न की दर, उस पर लगने वाले ब्याज से ज्यादा हो। उसे गुड लोन कहते हैँ। इस कैटेगरी में आप एजुकेशन लोन, बिजनेस लोन, होम लोन आदि को रख सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें