Google Chrome की सेटिंग में करें ये बदलाव, वेबसाइट में ऐड का झंझट हो जाएगा खत्म

Chrome Secret Feature: गूगल क्रोम का इस्तेमाल आमौतर पर हर कोई करता है। इसमें कई ऐसे फीचर्स हैं, जिनके बारे में बहुत से लोग नहीं जानते हैं। ये कुछ ऐसे फीचर्स हैं, जिनका शायद ही किसी ने इस्तेमाल किया हो। इन फीचर्स के इस्तेमाल से वेबसाइट में आने वाले विज्ञापनों के झंझट से फ्री हो जाएंगे। आइये जानते हैं क्रोम के इन हिडेन फीचर्स के बारे में

अपडेटेड Jul 30, 2024 पर 3:32 PM
Chrome Secret Feature: गूगल में रीडर मोड ऑप्शन सेलेक्ट करके आप विज्ञापन के झंझट से छुटकारा पा सकते हैं।

आजकल ऑनलाइन का जमाना है। बहुत से काम अब ऑनलाइन ही होने लगे हैं। ऐसे में गूगल क्रोम का इस्तेमाल कुछ ज्यादा अहम हो जाता है। वैसे भी ब्राउजिंग की जब भी बात होती है तो पहला नाम गूगल क्रोम और दूसरा नाम मोजिल्ला फायरफॉक्स का आता है। गूगल क्रोम का इस्तेमाल आमतौर पर बहुत से लोग करते हैं। इंटरफेस फायरफॉक्स के मुकाबले यह थोड़ा आसान और क्लियर लगता है। ऐसे में कई बार किसी वेबसाइट में जाने पर अनलिमिटेड ऐड आने लगते हैं। जिससे पढ़ने का मजा किरकिरा हो जाता है। लिहाजा अगर आप विज्ञापन से छुटकारा पाना चाहते हैं तो गूगल क्रोम में कुछ सेटिंग कर सकते हैं।

दरअसल, गूगल क्रोम में एक रीडर मोड फीचर आता है। जिसका इस्तेमाल करने पर विज्ञान के झंझट से फ्री हो जाएंगे। इस फीचर में किसी भी वेबसाइट को एक साफ-सुथरे और आसानी से पढ़ने वाले लेआउट में बदलने का ऑप्शन मिलता है। रीडर मोड फीचर में डिस्टर्ब करने वाले ऐड्स हटा दिये जाते हैं। जिससे ध्यान सिर्फ टेक्स्ट पर ही जायेगा। रीडर मोड में आपको कई अन्य ऑप्शन भी मिलते हैं। ताकि कंटेंट पर फोकस बढ़ाया जा सके।

रीडर मोड को करें इनेबल


1 - इसके लिए सबसे पहले गूगल क्रोम को ओपन करना होगा। फिर किसी भी वेबसाइट पर विजिट करें।

2 – फिर वेबसाइट को ओपन करने के बाद स्क्रीन की ऊपरी दाईं तरफ तीन डॉट्स पर क्लिक करना होगा।

3 - यहां आपको नीचे की तरफ More Tools लिखा दिखाई देगा।

4 - जब आप More Tools पर क्लिक करेंगे तो आपको Reading Mode दिख जायेगा।

5 - यहां दिखाई देने वाले ऑप्शन्स में से आप रीडर मोड चुन सकते हैं।

रीडर मोड के फायदे

रीडर मोड का सबसे ज्यादा फायदा यह है कि इससे वेब पेज के सभी ऐड्स हट जाते हैं। इससे आंखों पर भी ज्यादा जोर नहीं पड़ता है। पूरा कंटेंट आसानी से पढ़ सकते हैं। इससे लंबे आर्टिकल्स पढ़ने में आसानी रहती है। इसके अलावा आप आर्टिकल को डाउनलोड या सेव बी कर सकते हैं। जिससे ऑफलाइन मोड में कभी भी पढ़ सकते हैं। रीडर मोड के जरिए आप फॉन्ट साइज में भी बदलाव कर सकते हैं। इसके अलावा थीम बदलने का भी ऑप्शन मिलता है। जिससे स्क्रीन पर दिख रहे टेक्स्ट को किसी वॉइस नोट की तरह भी सुन सकते हैं।

Google Maps का इस्तेमाल करने पर हो जाएं सावधान, 1 अगस्त से बदल जाएगा नियम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।