Google Maps का इस्तेमाल करने पर हो जाएं सावधान, 1 अगस्त से बदल जाएगा नियम

Google Map Price Cut: 1 अगस्त के कई नियमों में बदलाव होने वाले हैं। इसमें गूगल मैप के इस्तेमाल करने के नियमों में भी बदलाव हो जाएगा। इस ऐप को हर छोटे बड़े कामकाज के लिए इस्तेमाल किया जाता है। अब गूगल की टक्कर में ओला मैप उतर चुका है, जो पूरी तरह से फ्री है। ऐसे में गूगल ने कीमत में कटौती करने का ऐलान किया है

अपडेटेड Jul 30, 2024 पर 2:02 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Google Map Price Cut: गूगल मैप ने कीमत में 70 फीसदी तक की कटौती कर दी है। इसके साथ ही भारतीय करेंसी में भी पेमेंट कर सकेंगे।

गूगल मैप एक पॉपुलर नेविगेशन ऐप है। आमतौर पर कई स्मार्टफोन यूजर्स इसका इस्तेमाल हर छोटे-बड़े काम के लिए करते हैं। अब कंपनी ने अपने नियमों में बदलाव कर दिया है। ये बदलाव 1 अगस्त 2024 से लागू हो जाएंगे। दिलचस्प बात ये है कि गूगल मैप ने कीमत में 70 फीसदी की कटौती कर दी है। इसके साथ ही गूगल मैप फीस को डॉलर की जगह में भारतीय रुपये में स्वीकार करने की घोषणा कर दी है। अभी तक डॉलर में ही पेमेंट किया जाता था। इससे भारतीय यूजर्स को बड़ी राहत मिलेगी।

गूगल मैप ने ऐसे समय में कटौती की है, जब ओला मैप की मार्केट में एंट्री हो चुकी है। साथ ही ओला मैप को फ्री में यूज किया जा सकता है। ऐसे में गूगल मैप को तगड़ा झटका लगा सकता है।

गूगल मैप की फीस में कितनी हुई कटौती?


गूगल की तरफ से पहले भारतीयो से नेविगेशन के लिए 4 से 5 डॉलर मंथली फीस ली जाती थी। जिसे 1 अगस्त 2024 से घटाकर 0.38 से लेकर 1.50 डॉलर कर दिया गया है।

गूगल मैप का यूजर्स पर क्या होगा असर?

इस बदलाव का आम यूजर्स पर कोई असर नहीं पड़ेगा। लेकिन अगर बिजनेस के लिए इस्तेमाल करते हैं तो पैसे चुकाना पड़ेगा। हालांकि राहत की बात ये है कि अब पहले के मुकाबले कम पैसे देना होगा। इतना ही नहीं अब डॉलर की जगह भारतीय करेंसी में भी पेमेंट करने की छूट मिल जाएगी।

यूजर्स के मन में हैं ये बड़े सवाल

ऐसे में यूजर्स के मन में सवाल है कि कि जब गूगल मैप फ्री है तो फिर कटौती किस बात की हो रही है? लिहाजा आपको बता दें कि गूगल मैप का इस्तेमाल आम लोगों के लिए पूरी तरह से फ्री है। लेकिन अगर इसका इस्तेमाल बिजनेस के लिए किया जाता है तो इसके लिए चार्ज लिया जाता है। इसे ऐसे समझें, जैसे ओला एक राइड शेयरिंग कंपनी है, जो नेविगेशन के लिए गूगल मैप का इस्तेमाल करती है। अब अगर ओला को गूगल मैप इस्तेमाल करना है तो पैसे देना पड़ेगा। इन्हीं पैसों में कटौती की गई है।

UPI ID Blocking Steps: मोबाइल चोरी होने पर फौरन UPI ID करें ब्लॉक, ये बेहद आसान तरीका

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।