Get App

Google Maps का इस्तेमाल करने पर हो जाएं सावधान, 1 अगस्त से बदल जाएगा नियम

Google Map Price Cut: 1 अगस्त के कई नियमों में बदलाव होने वाले हैं। इसमें गूगल मैप के इस्तेमाल करने के नियमों में भी बदलाव हो जाएगा। इस ऐप को हर छोटे बड़े कामकाज के लिए इस्तेमाल किया जाता है। अब गूगल की टक्कर में ओला मैप उतर चुका है, जो पूरी तरह से फ्री है। ऐसे में गूगल ने कीमत में कटौती करने का ऐलान किया है

Jitendra Singhअपडेटेड Jul 30, 2024 पर 2:02 PM
Google Maps का इस्तेमाल करने पर हो जाएं सावधान, 1 अगस्त से बदल जाएगा नियम
Google Map Price Cut: गूगल मैप ने कीमत में 70 फीसदी तक की कटौती कर दी है। इसके साथ ही भारतीय करेंसी में भी पेमेंट कर सकेंगे।

गूगल मैप एक पॉपुलर नेविगेशन ऐप है। आमतौर पर कई स्मार्टफोन यूजर्स इसका इस्तेमाल हर छोटे-बड़े काम के लिए करते हैं। अब कंपनी ने अपने नियमों में बदलाव कर दिया है। ये बदलाव 1 अगस्त 2024 से लागू हो जाएंगे। दिलचस्प बात ये है कि गूगल मैप ने कीमत में 70 फीसदी की कटौती कर दी है। इसके साथ ही गूगल मैप फीस को डॉलर की जगह में भारतीय रुपये में स्वीकार करने की घोषणा कर दी है। अभी तक डॉलर में ही पेमेंट किया जाता था। इससे भारतीय यूजर्स को बड़ी राहत मिलेगी।

गूगल मैप ने ऐसे समय में कटौती की है, जब ओला मैप की मार्केट में एंट्री हो चुकी है। साथ ही ओला मैप को फ्री में यूज किया जा सकता है। ऐसे में गूगल मैप को तगड़ा झटका लगा सकता है।

गूगल मैप की फीस में कितनी हुई कटौती?

गूगल की तरफ से पहले भारतीयो से नेविगेशन के लिए 4 से 5 डॉलर मंथली फीस ली जाती थी। जिसे 1 अगस्त 2024 से घटाकर 0.38 से लेकर 1.50 डॉलर कर दिया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें