Get App

Google Pay ने शुरू की ये नई सर्विस, अब आधार कार्ड के जरिए भी कर सकेंगे UPI ट्रांजैक्शन

अब आप आधार के जरिए भी UPI ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। गूगल पे (Google Pay) ने अपने यूजर्स के लिए एक नई आधार बेस्ड पेमेंट सर्विस को शुरू करने का ऐलान किया है। गूगल पे की आधार बेस्ड UPI सर्विस के साथ अब यूजर्स बिना डेबिट कार्ड के ही अपना पिन सेट कर सकेंगे। फिलहाल यह सुविधा केवल बैंक अकाउंट होल्डर्स के लिए ही अवेलबल है। गूगल पे ने कहा कि UPI बेस्ड आधार ऑनबोर्डिंग की सर्विस बड़ी संख्या में यूजर्स के लिए पेमेंट को आसान बनाने के लिए शुरू की गई है

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Jun 12, 2023 पर 4:04 PM
Google Pay ने शुरू की ये नई सर्विस, अब आधार कार्ड के जरिए भी कर सकेंगे UPI ट्रांजैक्शन
गूगल पे यूजर्स रूपे क्रेडिट कार्ड (RuPay Credit Card) के जरिए भी यूपीआई पेमेंट कर पाएंगे

ऑनलाइन यूपीआई पेमेंट (UPI Payment) प्लेटफॉर्म गूगल पे (Google Pay) ने अपने यूजर्स के लिए एक नई आधार बेस्ड पेमेंट सर्विस को शुरू करने का ऐलान किया है। गूगल पे का कहना है कि इस सर्विस की शुरुआत लाखों इंडियन यूजर्स के लिए पेमेंट और UPI की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए की गई है।

भारत में हर रोज होता है 40 करोड़ से ज्यादा का डिजिटल ट्रांजैक्शन

एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में हर रोज 40 करोड़ से भी ज्यादा लोग डिजिटल तरीके से ट्रांजैक्शन करते हैं। भारत में टूरिज्म, ग्रॉसरी और फूड डिलिवरी जैसे कई सेक्टरों में 80 फीसदी से भी ज्यादा का लेन-देन ऑनलाइन तरीके से ही किया जाता है। इस रिपोर्ट के मुताबिक फोनपे, गूगलपे, पेटिएम और क्रेड की यूपीआई बेस्ड पेमेंट मार्केट में 95 प्रतिशत से भी ज्यादा हिस्सेदारी है। वहीं रिपोर्ट यह भी बताती है कि "डिजिटल भुगतान बाजार मौजूदा 3,200 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2026 तक 4,000 लाख करोड़ रुपये होने की उम्मीद है।"

Balika Samridhi Yojana: बेटी के जन्म से लेकर पढ़ाई तक के लिए मिलेगी आर्थिक मदद, ऐसे उठाएं फायदा

बिना डेबिट कार्ड के सेट हो जाएगा UPI पिन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें