Sim Card को लेकर सरकार ने किया नियमों में बदलाव, जानिए इससे जुड़ी हर एक डिटेल

सरकार सिम कार्ड के वेरिफिकेशन को लेकर सख्त हो गई है। सरकार ने बल्क सिम जरी करने का प्रोसेस ही खत्म कर दिया है। इसके अलावा अब जिने भी डीलर सिम कार्ड की बिक्री करते हैं उनको भी वेरिफिकेशन कराना होगा। बिना वेरिफिकेशन के वे ना ही सिम कार्ड खरीद पाएंगे और ना ही बेच पाएंगे। वेरिफिकेशन कराने के बाद ही डीलर्स को सिम कार्ड दिया जाएगा

अपडेटेड Aug 22, 2023 पर 4:07 PM
सरकार सिम कार्ड के वेरिफिकेशन को लेकर सख्त हो गई है। सरकार ने बल्क सिम जरी करने का प्रोसेस ही खत्म कर दिया है

अगर आफ कोई नया सिम कार्ड (Sim Card) खरीदने जा रहे हैं तो आपके लिए एक जरूरी अपडेट है। सिम कार्ड खरीदने और बेचने वाले दोनों के लिए ही इस अहम अपडेट स वाकिफ होना जरूरी है। दरअशल सरकार ने सिम कार्ड से जुड़े कुछ नियमों में बदलाव कर दिया है। सरकार ने अब सिम कार्ड के लिए एक नया नियम लागू कर दिया है। ऐसे में आइये जान लेते हैं सिमा कार्ड जुड़े इन नए नियमों के बारे में।

सरकार ने किया सिम कार्ड के नियमों में बदलाव

सरकार सिम कार्ड के वेरिफिकेशन को लेकर सख्त हो गई है। सरकार ने बल्क सिम जरी करने का प्रोसेस ही खत्म कर दिया है। इसके अलावा अब जिने भी डीलर सिम कार्ड की बिक्री करते हैं उनको भी वेरिफिकेशन कराना होगा। बिना वेरिफिकेशन के वे ना ही सिम कार्ड खरीद पाएंगे और ना ही बेच पाएंगे। वेरिफिकेशन कराने के बाद ही डीलर्स को सिम कार्ड दिया जाएगा।

रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर को लगा 3 लाख का चूना, झूठा अमेरिकी रिश्तेदार बनकर ठगा


इस वजह से सरकार ने उठाया कदम

सरकार ने साइबर क्राइम पर शिकंजा कसने के लिहाज से यह कड़ा फैसला लिया है। बता दें कि पिछले कुछ वक्त नें पूरी दुनिया समेत भारत में भी साइबर क्राइम के मामले काफी तेजी से बढ़े हैं। इस तरह की वारदातों में अब तक कई सारे लोगों को करोड़ों रुपये की चपत भी लग चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खुद केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक प्रेस कांफ्रेस के दौरान इस बात की जानकारी दी थी। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक दूरसंचार विभाग अब साइबर फ्रॉड को रोकने की दिशा में ऐक्शन मोड में आ गया है।

लाखों सिम कार्ड किए जा चुके हैं ब्लॉक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार ने 52 लाख सिम कार्ड को पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया है। ये सिम कार्ड पूरी तरह से फर्जी थे। इसके अलावा सरकार ने फर्जी तरह से सिम बेचने वाले 67 हजार डीलर्स को भी ब्लैकलिस्ट कर दिया है। सरकार ने सिम कार्ड डीलर्स को वेरिफिकेशन करवाने के लिए 12 महीने तक का वक्त भी दिया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।