Get App

सरकार ने लॉन्च किया ये खास पोर्टल, ऑनलाइन ही मिल सकेगा 13,000 से भी ज्यादा सर्विसेज का बेनिफिट

सरकार की तरफ से लोगों की सुविधा के लिए एक खास तरह का पोर्टल लॉन्च किया गया है। जिसकी सहायता आप कई सारे जरूरी काम घर बैठे ऑनलाइन तरीके से ही निपटा सकते हैं। इससे आपको सरकारी ऑफिस के चक्कर नहीं काटने होंगे। साथ ही इसके जरिए आप अपने कई सारे जरूरी कागजात भी बनवा पाएंगे। इस पोर्टल पर अलग अलग तरह की 13,000 से भी ज्यादा सर्विसेज मिलेंगी

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड May 06, 2023 पर 10:32 PM
सरकार ने लॉन्च किया ये खास पोर्टल, ऑनलाइन ही मिल सकेगा 13,000 से भी ज्यादा सर्विसेज का बेनिफिट
सरकार की तरफ से लोगों की सुविधा के लिए एक खास तरह का पोर्टल लॉन्च किया गया है

इंटरनेट के इस मौजूदा वक्त में ज्यादातर काम ऑनलाइन तरीके से घर बैठे ही निपटाए जाते हैं। ऐसे में सरकार की तरफ से लोगों की सुविधा के लिए एक खास तरह का पोर्टल लॉन्च किया गया है। जिसकी सहायता आप कई सारे जरूरी काम घर बैठे ऑनलाइन तरीके से ही निपटा सकते हैं। इससे आपको सरकारी ऑफिस के चक्कर नहीं काटने होंगे। साथ ही इसके जरिए आप अपने कई सारे जरूरी कागजात भी बनवा पाएंगे। इस पोर्टल पर अलग अलग तरह की 13,000 से भी ज्यादा सर्विसेज मिलेंगी।

एक ही पोर्टल पर मिलेंगी 13000 से ज्यादा सर्विसेज

सरकार की तरफ से जारी किए गए इस खास पोर्टल का नाम services.india.gov.in है। इस पोर्टल के जरिए 13,350 सर्विसेज का फायदा लिया जा सकता है। इस पोर्टल के जरिए यूजर अपना आधार कार्ड-पैन कार्ड लिंक कर सकते हैं। इसके अलावा सरकारी नीलामी में भी भाग लिया जा सकता है। साथ ही इस पोर्टल के जरिए बर्थ सर्टिफिकेट भी बनवा सकते हैं। इन सब कामों के लिए आपको सरकारी ऑफिस का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा।

PM Kisan Scheme: किसान योजना के तहत पैसा पाने के लिए न करें ऐसा फ्रॉड, पड़ जाएंगे मुसीबत में

अलग अलग मिनिस्ट्री की सर्विस भी हैं अवेलबल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें