Gruha Lakshmi Scheme: कर्नाटक में गृह लक्ष्मी योजना सफल होती दिख रही है। विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने 5 गारंटी का वादा किया था। इन पांच वादों में से एक गृह लक्ष्मी योजना (How to apply Gruha Lakshmi Scheme online) को कर्नाटक सरकार ने लागू कर दिया है। गृह लक्ष्मी योजना के अंतर्गत परिवार की महिला मुखिया को 2,000 रुपये प्रति माह देने का वादा किया गया है। सरकार राज्य में गृह लक्ष्मी योजना के तहत 1.28 करोड़ महिला मुखिया के बैंक अकाउंट में 24,000 रुपये सलाना देने की तैयारी की है। कर्नाटक में गृह लक्ष्मी के लिए आवेदन करने की होड़ सी मची हुई है। सिर्फ 6 दिनों में 60 लाख से अधिक महिलाओं ने गृह लक्ष्मी के लिए आवेदन किया है। अब तक 62,01,530 महिलाएं योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुकी हैं।
