PM Kisan 14th Installment: नहीं आया किश्त आने का SMS? तुरंत करें यहां शिकायत, मिल जाएंगे 2000 रुपये

PM Kisan Samman Nidhi: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 27 जुलाई को देश के करोड़ों किसानों को खुशखबरी दी है। पीएम मोदी ने आज देश के 8.50 करोड़ किसानों के खाते में 14वीं किश्त ट्रांसफर कर दी है

अपडेटेड Jul 27, 2023 पर 1:10 PM
PM Kisan Samman Nidhi: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 27 जुलाई को देश के करोड़ों किसानों को खुशखबरी दी है।

PM Kisan Samman Nidhi: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 27 जुलाई को देश के करोड़ों किसानों को खुशखबरी दी है। पीएम मोदी ने आज देश के 8.50 करोड़ किसानों के खाते में 14वीं किश्त ट्रांसफर कर दी है। किसानों के बैंक खाते में 2,000 रुपये ट्रांसफर हो गए हैं। पीएम मोदी ने योग्य किसानों के खाते में कुल 17,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किये हैं। ज्यादातर किसानों को उनके बैंक से आए SMS के जरिये 2,000 रुपये ट्रांसफर होने के बारे में पता चल गया होगा। अगर आपको अभी तक SMS नहीं आया या बैंक अकाउंट में पैसा नहीं आया है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप यहां शिकायत कर सकते हैं, तो आपका पैसा तुरंत ट्रांसफर हो जाएगा।

पीएम किसान की नहीं आई किश्त तो पहले करें ये काम

अगर आपके अकाउंट में अब तक पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) के पैसे नहीं आए हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं। कुछ आसान उपायों से आप यह पता लगा सकते हैं कि आपको 14वीं किश्त के पैसे क्यों नहीं मिले हैं।


अगर आपको अकाउंट में नहीं आए पैसे तो सबसे पहले करें ये काम

सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।

होम पेज पर फॉर्मर कॉर्नर के नीचे Beneficiary Status पर क्लिक करें। अब एक नया पेज खुल जाएगा।

यहां अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें और नीचे दिया कैप्चा कोड डालें।

Get Data पर क्लिक करते ही आपका स्‍टेटस आपके सामने आ जाएगा। यहां आपको पता चल जाएगा कि पैसा आया या नहीं।

यहां करें शिकायत

अगर अभी तक आपको पीएम किसान सम्मान निधि की 14वीं किश्त के पैसे नहीं मिले हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप पीएम किसान की आधिकारिक ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके अलावा आप पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर 155261, 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर भी कॉल करके पूछ सकते हैं कि आपका पैसा अभी तक क्यों नहीं आया है।

अब तक मिली कुल 14 किश्तें

ये किसानों को दी गई 14वीं किश्त है। इससे पहले किसानों को 13वी किश्त का फायदा फरवरी 2023 में मिला था। वहीं, 12 वीं किश्त अक्टूबर 2022 में जारी की गई थी। जबकि 11 वीं किश्त का फायदा किसानों को मई 2022 में मिली थी।

PM-KISAN 14th Installment: किसानों के खातों में आई 14वीं किश्त, देश के 8.5 करोड़ किसानों को मिले 17,000 करोड़ रुपए

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।