दिवाली पर करनी है घर या ऑफिस की साफ-सफाई, काफी कम कीमतों में मिल रहे हैं ये हेल्पफुल डिवाइस
आज के वक्त में साफ-सफाई जैसे कामों में वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल होता है। अगर आपके घर का ऐरिया बड़ा है या फिर अगर आपका अपना कोई बड़ा ऑफिस है तो वैक्यूम क्लीनर से काफी कम समय में काफी बेहतरीन सफाई हो जाती है। इसके अलावा और भी कई सारे उपकरण ऐसे हैं जो साफ सफाई से जुड़े कामों को आसान बना सकते हैं। अगर आप भी इस त्योहारी सीजन में वैक्यूम क्लीनर या इस तरह के उपकरणों को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह आपके लिए सबसे सही वक्त है
अगर आप भी इस त्योहारी सीजन में वैक्यूम क्लीनर या इस तरह के उपकरणों को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह आफके लिए सबसे सही वक्त है
दिवाली का त्योहार आने वाला है। इस त्योहार के पहले खूब जोरों शोरों से घरों की सफाई की जाती है। आज के वक्त में साफ-सफाई जैसे कामों में वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल होता है। अगर आपके घर का ऐरिया बड़ा है या फिर अगर आपका अपना कोई बड़ा ऑफिस है तो वैक्यूम क्लीनर से काफी कम समय में काफी बेहतरीन सफाई हो जाती है। इसके अलावा और भी कई सारे उपकरण ऐसे हैं जो साफ सफाई से जुड़े कामों को आसान बना सकते हैं। अगर आप भी इस त्योहारी सीजन में वैक्यूम क्लीनर या इस तरह के उपकरणों को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह आपके लिए सबसे सही वक्त है। इन पर काफी शानदार डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। ऐसे में आइये डाल लेते हैं एक नजर इस लिस्ट पर।
Xiaomi रोबोट वैक्यूम - Mop 2 Pro
शाओमी का यह वैक्यूम क्लीनर आपके लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। इसे खास तौर पर भारतीय घरों के लिए डिजाइन किया गया है। इस वैक्यूम क्लीनर में पानी को सोखने का फीचर भी शामिल है। इसकी कीमत 29,999 रुपये तक है।
सोफिनिक X5 विंडो क्लीनर रोबोट
इस स्मार्ट विंडो क्लीनर रोबोट में आपको तीन ऑटो क्लीनिंग मोड मिलते हैं। इसके साथ ही इसमें एक रस्सी भी दी गई है जिससे कि आपको सफाई करने में आसानी भी होगी। इसे आप ब्लूटूथ से भी कंट्रोल कर सकते हैं। यह हवा को खीचने के लिए एक वैक्यूम मोटर के साथ लैस किया गया है। इसकी कीमत 30,862 रुपये है।
इस वक्त सबसे बड़ी चिंता वायु प्रदूषण की है। भारत के ज्यादातर महानगरों में लोगों को खराब हवा का सामना करना पड़ा है। डायसन का दावा है कि उसका यह एयर प्यूरिफायर HEPA H13 फिल्टरेशन सिस्टम के जरिए 99.95 प्रतिशत प्रदूषकों और छोटे एलर्जी को हटा सकता है। इसके अलावा इसमें रियल टाइम में एयर क्वालिटी निगरानी और नॉइस कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इसकी कीमत 46,900 रुपये है।
यह डिवाइस आपकी स्क्रीन या स्मार्टफोन के डिस्प्ले के लिए काफी सहायक हो सकता है। पोर्ट्रोनिक्स का स्क्रीन क्लीनर बैगपैक में भी रखा जा सकता है। यह धूल, दाग और नमी को साफ करने के लिए बनाया गया है। इसकी कीमत केवल 89 रुपये है।
यूरेका फोर्ब्स यूरे कॉम्पैक्ट वैक्यूम क्लीनर
इस वैक्यूम क्लीनर को छोटी जगहों को साफ करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें एक 700 वॉट की मोटर दी गई है जो कि कालीन और फर्श से धूल को बेहद ही आसानी से साफ करती है। इसकी कीमत 2609 रुपये है।
जुजुयिक इलेक्ट्रिक स्प्रेयर
इस मल्टी-फंक्शन स्प्रेयर का इस्तेमाल कारों की सफाई से लेकर खिड़कियों और जिद्दी सतहों को साफ करने तक कई कामों के लिए किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल आपके पालतू जानवरों को नहलाने या पौधों की सिंचाई के लिए भी किया जा सकता है। इसके अलावा यह हवा से गंदगी को भी साफ कर सकता है। इसकी कीमत 14,759 रुपये है।
डेली ऑब्जेक्ट्स से कैप्सूल गैजेट क्लीनिंग किट
यह कैप्सूल क्लीनिंग किट कैमरे से लेकर लैपटॉप तक गैजेट्स की गंदगी और ईयरबड्स और ईयरबड केस में सबसे छोटी दरारों से भी धूल को खत्म कर सकती है। इसकी कीमत भी केवल 799 रुपये है।
फिलिप्स फैब्रिक पिल रिमूवर
यह फैब्रिक शेवर सभी कपड़ों से पिलिंग हटा देता है। इसमें 8800 RPM का ब्लेड रोटेशन है। कपड़ों के लिए बनाई गई इस खास डिवाइस की कीमत 1249 रुपये है।
रबरमेड रिवील पावर स्क्रबर
इसे जिद्दी दागों को हटाने के लिए डिजाइन किया गया है, खासकर दीवारों और फर्श जैसी सख्त सतहों पर। पावर स्क्रबर मैन्युअल स्क्रबर से 2 गुना तेज है और दो अलग अलग सेटिंग्स के साथ आता है। इसकी कीमत 3,982 रुपये है।
मिलाग्रो सीगल जॉय
यह सबसे कॉम्पैक्ट रोबोट वैक्यूम में से एक है और आपके सोफे के नीचे स्लाइड करता है। यह कई सफाई मोड के साथ आता है जिसमें किनारों के लिए एज मोड और दीवार से दीवार की सफाई शामिल है। इसकी कीमत 12,990 रुपये है।