देश की राजधानी दिल्ली में हवा की सेहत लगातार खराब होती जा रही है। दिल्ली की हवा में सांस लेना धीरे-धीरे मुश्किल होता जा रहा है। यहां तक कि शुक्रवार यानी 3 नवंबर के दिन राजधानी की हवा 'खतरनाक' कटेगरी में दर्ज की गई। जिसके बाद ऐसा भी देखने को मिल रहा है कि दिल्ली में रहने वाले लोग अब एयर प्यूरिफायर खरीदने में भी अपनी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। एयर प्यूरिफायर एक तरह की मशीन है। जिसे कि आप अपने कमरे या घर में रख सकते हैं और साफ हवा में सांस ले सकते हैं। अगर आप भी एयर प्यूरिफायर खरीदने की प्लानिंग में हैं तो इस फेस्टिव सीजन आपको कई सारी शानदार डील्स मिल रही हैं। ऐसे में आइये इन डील्स के बारे में चेक भी कर लेते हैं।
Amazon बेसिक्स एयर प्यूरीफायर
Amazon बेसिक्स एयर प्यूरीफायर पर ग्राहकों को लगभग 67 फीसदी का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। यह एयर प्यूरिफायर 250 (m³/h) के CADR के साथ 300 वर्ग फुट तक के कमरों के लिए बिल्कुल सही है। इसका H13 ट्रू HEPA फिल्टर 99.97% हवा को साफ कर सकता है। यह प्यूरीफायर हवा से धुएं, धूल और पालतू जानवरों की रूसी को भी साफ कर सकता है। वहीं यह प्यूरीफायर 4000-5500 घंटे तक चल सकता है। इसके अलावा इसमें अलर्ट और रिमाइंडर का फीचर भी शामिल है। इस प्यूरीफायर की कीमत 4168 रुपये तक जाती है।
केंट 15002 ऑरा एयर प्यूरीफायर 69% छूट के बाद 4,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। केंट 15002 ऑरा एयर प्यूरीफायर 180 m3/hr के CADR के साथ 290 वर्ग फुट तक की जगह के लिए डिजाइन किया गया है। इस एयर प्यूरीफायर को टच इंटरफेस के जरिए आसनी से कंट्रोल कर सकते हैं। इस एयर प्यूरीफायर पर आपको 1 साल की वारंटी भी मिलती है। इसमें एक्स्ट्रा सेफ्टी के लिए वन-टच चाइल्ड लॉक भी है।
हनीवेल एयर टच V2 इंडोर एयर प्यूरीफायर
यह एयर प्यूरीफायर 41% छूट के बाद 7,298 रुपये में अवेलबल है। यह एयर फिल्टर पीएम10 और पीएम2.5 सहित 99.99% सूक्ष्म-एलर्जन और खराब हवा को खत्म करने का दावा करता है। 250 m3/h तक के CADR और 388 वर्ग फुट के कवरेज के साथ, इसमें 3 स्टेज फिल्टरेशन प्रोसेस होता है। इसमें 1 साल तक या फिर 3000 घंटों की वारंटी भी मिलती है।
MI Xiaomi स्मार्ट एयर प्यूरीफायर 4 लाइट
यह एयर फिल्टर 40% छूट के बाद 8,997 रुपये में अवेलबल है। Xiaomi स्मार्ट एयर प्यूरिफायर 4 लाइट में ट्रिपल-लेयर फिल्ट्रेशन की सुविधा है। खराब हवा को फिल्टर करने के लिए इसमें एक प्राइमरी फिल्टर ट्रू HEPA फिल्टर और एक्टिव कार्बन फिल्टर शामिल है। इसके अलावा यह दुर्गंध को भी दूर कर सकता है।
फिलिप्स एसी1215/20 एयर प्यूरीफायर
यह एयर फिल्टर 31% छूट के बाद 8,999 रुपये में अवेलबल है। फिलिप्स AC1215/20 एयर प्यूरीफायर विटाशील्ड तकनीक से ऑपरेट होता है। यह बेहद ही छोटे पार्टिकल्स को भी हवा से काफी तेजी से साफ कर सकता है। इसमें प्री-फिल्टर, ऐक्टिव कार्बन फिल्टर और ट्रू हेफा फिल्टर सहित 3-स्टेज प्रोसेस सिस्टम है जो कि हवा को साफ करती है।