फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो गई है। एसे में यह वक्त आपकी शॉपिंग के लिए भी खासा बेहतरीन साबित हो सकता है। क्योंकि इस वक्त अलग अलग ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म जैसे कि एमेजॉन (Amazon), फ्लिपकार्ट (Flipkart) और मिंत्रा पर कई सारी शॉनदार डील्स चल रही हैं। जिनमें आप काफी सस्ते में खूब सारी शॉपिंग कर सकते हैं। अगर आप इस वक्त फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए यह और भी बेहतर वक्त है। दिग्गज मोबाइल कंपनी सैमसंग (Samsung) अपने यूजर्स को फैब ग्रेट फेस्ट में बंपर डिस्काउंट ऑफर कर रहा है।
Samsung दे रहा है शानदार ऑफर
सैमसंग (Samsung) अपने ग्राहकों को इस फेस्टिव सीजन में शानदार डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। वहीं अगर आपका बजट 30 हजार से 40 हजार रुपये के बीच है तो आप सैमसंग गैलेक्सी A सीरीज के A54 5G खरीद सकते हैं। इस फोन की असल कीमत 45,999 रुपये है। वहीं डिस्काउंट ऑफर में यह फोन 37,499 रुपये पर मिल रहा है। इसके अलावा इस फोन पर आपको 22 हजार रुपये से भी ज्यादा को एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। जिसके बाद आप केवल 14,999 रुपये में इस फोन को अपना बना सकते हैं। आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि एक्सचेंज बोनस आपके फोन की कंडीशन पर भी डिपेंड करता है। साथ ही आपको इस फोन पर 2 हजार रुपये का बैंक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। हालांकि इसके लिए आपके पास ICICI बैंक या फिर HDFC बैंक का कार्ड होना चाहिए। इसके अलावा अगर आपके पास सैंमसंग का ऐक्सिस कार्ड है तो आपको इस पर 10 फीसदी का कैश डिस्काउंट भी मिल सकता है साथ ही अगर आप पेटिएम या मोबीक्विक के वॉलेट से पेमेंट करते हैं तो आपको 3 हजार रुपये तक डिस्काउंट भी मिल सकता है।
सौमसंग के इस शानदार फोन 1080 और 2340 पिक्सल के रेजॉल्यूशन वाला 6.4 इंच का फुल एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। वहीं इस फोन को 8 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल मेमोरी के साथ लैस किया गया है। फोन में आपको पीछे की तरफ एक 50 मेगापिक्सल का एक 12 मेगापिक्सल का और 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। वहीं सामने की तरफ 32 मेगापिक्सल का कैमला मिलता है। बैटरी 5000 MAH की है।