Get App

Ceiling Fan: लगातार कितने घंटे तक चलाना चाहिए छत वाला पंखा? ओवरहीट की समस्या हो जाएगी खत्म

Ceiling Fan Use: भीषण गर्मी के इस दौर में आमतौर पर रात दिन लोगों के घरों में पंखे चलते हैं। ऐसे में लोगों को चिंता रहती है कि कहीं उनका पंखा ओवरहीट ना हो जाए या फिर वो जल ना जाए। लिहाजा ये जानना जरूरी है कि घर में लगे पंखे को कितनी देर चलाने के बाद एक बार बंद कर देना चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 17, 2024 पर 4:38 PM
Ceiling Fan: लगातार कितने घंटे तक चलाना चाहिए छत वाला पंखा? ओवरहीट की समस्या हो जाएगी खत्म
Ceiling Fan Use: छत वाले पंखे आमतौर पर ऐसे डिजाइन किए जाते हैं कि उन्हें लंबे समय तक बिना ब्रेक के इस्तेमाल किया जा सके।

उत्तर भारत के कई शहर इन दिनों चिलचिलाती गर्मी से जूझ रहे हैं। लोग घरों में पंखा, एसी और कूलर के सहारे अपनी जिंदगी गुजार रहे हैं। ऐसे में पंखे रात-न चल रहे होंगे। वैसे भी देश में ज्यादातार घरों में पंखा ही सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है। यह किफायती होने के साथ-साथ कूलर और एसी के मुकाबले बिजली की कम खपत करता है। हालांकि, जिनके घर में एसी या कूलर होते हैं। वो भी पंखों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में सवाल ये है कि आखिर छत वाले पंखों को बिना ब्रेक के कितनी देर तक चलाना चाहिए?

ऐसे में लोगों को डर रहता है कि कहीं गर्मी की वजह से फैन आग न पकड़ लें। लंबे समय तक पंखे के इस्तेमाल होने के कारण ये गर्म हो जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि फैन का मोटर इलेक्ट्रिसिटी को मूवमेंट में कन्वर्ट करता है। तब ये हीट जनरेट करता है। अब सवाल यह है कि आखिर फैन को लगातार कितने घंटे चलाया जा सकता है?

कितनी देर तक चलाएं छत वाला पंखा

एक्सपर्ट की मानें तो सीलिंग फैन को अगर आप लगातार चला रहे हैं तो 6 से 8 घंटे के अंदर उसे कम से कम एक घंटे के लिए बंद जरूर कर दें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपका पंखा तेजी से खराब हो सकता है। इसके साथ ही उसके अंदर की बैरिंग भी जल सकती है। यही वजह है कि जब भी आप सीलिंग फैन लें तो कोशिश करें कि वो किसी बड़े ब्रांड का हो। वैसे बजट मॉडल्स भी लंबे समय तक चल जाते हैं। सीलिंग फैन्स की एफिशिएंसी को बनाए रखने के लिए कुछ बातों का ध्यान भी यूजर्स को रखना चाहिए। जैसे समय-समय पर ब्लेड की सफाई करनी चाहिए। इसके साथ ही किसी अनजान आवाज के आने पर इलेक्ट्रिशियन को बुला कर ठीक करा लेना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें