आज के वक्त में डिजिटल फ्रॉड और स्कैमिंग काफी तेजी से बढ़ी है। जहां एक तरफ डिजिटल और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन से लोगों की सुविधाओं में इजाफा हुआ है तो वहीं फ्रॉड के मामले भी उतनी ही तेजी से बढ़े हैं। आए दिन हमें डिजिटल या फिर ऑनलाइन स्कैम या फ्रॉड की खबरें सुनने को मिलती रहती हैं। जालसाज हर रोज नए तरीके के हथकंडे अपना कर लोगों को चूना लगाने में कामयाब हो रहे हैं। हालांकि ऑनलाइन फ्रॉड या फिर स्काम के दौरान बिना ओटीपी जाने ये आपके पैसे नहीं चुरा सकते हैं। ज्यादातर बार ऑनलाइन तरीके से पैसों के ट्रांजैक्शन के लिए एक ओटीपी भेजी जाती है। जिसे इंटर करने के बाद ही पैसों का सफल लेन देन पूरा हो पाता है।
