Get App

Mobile Battery Charging: मोबाइल फोन की बैटरी कब करें चार्ज? बहुत से लोग कर रहे हैं यह बड़ी गलती

Mobile Battery Charging: फोन को सही तरीके से चार्ज करने का भी तरीका होता है। अगर आप सही तरीके से फोन चार्ज करते हैं तो आपने फोन की बैट्री लाइफ अच्छी रहती है। कुछ लोग अपना फोन ज्यादा चार्ज करते हैं। कुछ कम, और कुछ बार-बार चार्ज करते रहते हैं। इनमें से कोई भी ज्यादा अच्छी आदत नहीं है

Jitendra Singhअपडेटेड Aug 02, 2023 पर 5:31 PM
Mobile Battery Charging: मोबाइल फोन की बैटरी कब करें चार्ज? बहुत से लोग कर रहे हैं यह बड़ी गलती
Mobile Battery Charging: ज्यादा चार्ज करने से बैटरी खराब हो सकती है और कम चार्ज करने से भी बैटरी खराब हो सकती है

Mobile Battery Charging: आमतौर पर बहुत से लोग मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं। मोबाइल हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। बिना मोबाइल के जीवन की कल्पना करना भी अब मुश्किल हो गया है। अब मोबाइल के जरिए ढेर सारे काम हो जाते हैं। इसमें कॉल करना, मैसेज करना, शॉपिंग करना, पेमेंट करना और टिकट बुक करना जैसे तमाम काम शामिल है। इतना ढेर सारा काम करने के बाद क्या आपने कभी मोबाइल की बैटरी के बारे में सोचा है। आखिर उसे कैसे चार्ज करना चाहिए। अगर नहीं सोचा है तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है।

कुछ लोग अपना फोन ज्यादा चार्ज करते हैं। कुछ कम, और कुछ बार-बार चार्ज करते रहते हैं। इनमें से कोई भी ज्यादा अच्छी आदत नहीं है। ज्यादा चार्ज करने से बैटरी खराब हो सकती है। वहीं कम चार्ज करने से भी बैटरी खराब हो सकती है। दिन में फोन को बार-बार चार्ज पर लगाना बुरी आदत है। ऐसा करने से फोन की बैटरी खराब हो सकती है।

जानिए फोन की बैटरी चार्ज करने का सही तरीका

1 - बैटरी को 20 फीसदी होने पर चार्ज में लगा देना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें