EPFO: बिना इंटरनेट के भी इन तरीकों से जान सकते हैं PF का बैलेंस, जानें प्रोसेस

How to check EPFO PF balance: कई बार जानकारी नहीं होने के कारण अंशधारक अपना बैलेंस नहीं जान पाते

अपडेटेड Apr 13, 2022 पर 6:08 PM
अपना पीएफ का बैलेंस चेक करना है तो बिना इंटरनेट के इन तरीकों से जान सकते हैं।

How to check EPFO PF balance: देश में करोड़ों की संख्या में पीएफ खाताधारक हैं। ईपीएफओ (EPFO) अपने खाताधारकों को कई तरह की सर्विस देता है। EPFO की सर्विस के कारण खाताधारक अपना खाते से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं। अक्सर देखा गया है कि पीएफ खाताधारक अपने प्रॉविडेंट फंड (PF) का बैलेंस जानने कि लिए अक्सर परेशान रहते हैं। कई बार जानकारी नहीं होने के कारण अंशधारक अपना बैलेंस नहीं जान पाते। अगर आपको भी अपना पीएफ का बैलेंस चेक करना है तो बिना इंटरनेट के इन तरीकों से जान सकते हैं।

बिना इंटरनेट के जान सकते हैं पीफ बैलेंस

SMS भेजकर जान सकते हैं बैलेंस


EPFO के पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7738299899 पर EPFO UAN LAN (भाषा) भेजना है। LAN का मतलब आपकी भाषा से हैं। अगर आपको अंग्रेजी में जानकारी चाहिए तो LAN की जगह ENG लिखना होगा। इसी तरह हिंदी के लिए HIN और तमिल के लिए TAM लिखना है। हिंदी में जानकारी पाने के लिए EPFOHO UAN HIN लिखकर मैसेज करना होगा। मैसेज भेजने के कुछ देर बाद पीएफ बैलेंस का मैसेज आपके फोन पर आ जाएगा।

मिस्ड कॉल के जरिये जान सकते हैं बैलेंस

आप चाहें तो एक मिस्ड कॉल के जरिए भी अपना EPF बैलेंस जान सकते हैं। इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल करना है। उसके कुछ देर बाद आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा।

इस बार मिलेगा इतना ब्याज

EPFO ने फिस्कल ईयर 2021-2022 के लिए ब्याज दर 8.1% तय किया है। ब्याज तय होने के बाद से ज्यादातर सभी नौकरीपेशा इस बात की उम्मीद कर रहे हैं कि पीएफ (Provident Fund - PF) का ब्याज उनके खाते में जल्द से जल्द आएगा। अगर मीडिया में आ रही खबरों को माने तो ईपीएफओ पीएफ पर ब्याज जून महीने तक ट्रांसफर कर सकता है। ईपीएफओ के तय किये गए ब्याज पर एक बार वित्त मंत्रालय की मुहर लगना बाकी है।

जून में आ सकता है पीएफ का ब्याज

एंप्लॉयी प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाजेशन (EPFO) ने हाल में पीएफ पर मिलने वाली ब्याज की दरें तय की हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जून तक आपके पीएफ खाते में ब्याज का पैसा आ सकता है।

Infosys Q4 Results: मुनाफा 5,686 करोड़ रुपये पर रहा, 16 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड का भी किया ऐलान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।