पैन कार्ड (Pan Card) आज के वक्त में सबसे ज्यादा अहम दस्तावेजों में से एक है। कई सारे सरकारी और फाइनेंशियल कामों में पैन कार्ड को इस्तेमाल में लाया जाता है। फिर चाहे वो बैंक में खाता खुलवाना हो या फिर इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) दाखिल करना हो पैन कार्ड इस्तेमाल में लाया जाता है। पैन कार्ड को इंडियन इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से जारी किया जाता है। हालांकि कई बार ऐसा देखा जाता है कि पैन कार्ड में कुछ गलतियां हो जाती हैं। जिनको सही कराने में काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है।
