EPFO: भारत को अब Covid19 की तीसरी लहर का सामना करना पड़ रहा है। अब कई नौकरीपेशा को फिर इलाज के लिए पैसे की तंगी से गुजरना पड़ रहा है। श्रम मंत्रालय के अनुसार वित्तीय बोझ को कम करने के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने पिछले साल ईपीएफ सदस्यों को अपने ईपीएफ खातों से एडवांस निकालने की इजाजत देती है। आप भी अपने मोबाइल से उमंग ऐप के जरिये पीएफ से एडवांस पैसा निकाल सकते हैं। जानें पूरा तरीका..
ईपीएफओ के उमंग एप के जरिए निकाल सकते हैं पैसा
स्टेप 1: उमंग ऐप में लॉग इन करें
स्टेप 3: Employee Centric Services चुनें
स्टेप 4: Raise Claim का विकल्प चुनें
स्टेप 5: अपना UAN का जानकारी डाले और अपने खाते में लॉगिन करने के लिए वन-टाइम पासवर्ड प्राप्त करने के लिए 'Get OTP' पर क्लिक करें।
स्टेप 6: ओटीपी लिखें और लॉगिन पर क्लिक करें। इसके बाद अपने बैंक खाते के अंतिम चार अंक दर्ज करें और ड्रॉप डाउन मेनू से सदस्य आईडी चुनें। ड्रॉप डाउन मेनू से आईडी। 'Proceed for claim' पर क्लिक करें।
स्टेप 7: आपको अपना पता दर्ज करना होगा। सही जानकारी देने के बाद दर्ज करने के बाद नेक्स्ट पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 8: चेक इमेज अपलोड करें। एक बार सभी विवरण और आवश्यक जानकारी दर्ज करने के बाद, आपका क्लेम फाइल हो जाएगा।