ICICI बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए लगातार तीसरे साल 8 अगस्त 2023 यानी मंगलवार के दिन मानसून बोनांजा को लॉन्च करने का ऐलान किया है। इस मानसून बोनांजा में बैंक कुछ खास कटेगरी पर एट्रैक्टिव डील, डिस्काउंट और कैशबैक की पेशकश कर रहा है। इस मानसून बोनांजा में आपको 50 फीसदी तक का डिस्काउंट और कैशबैक मिल रहा है। इसका फायदा बैंक के क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करके उठाया जा सकता है।
क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड पर भी अवेलबल है EMI
ICICI बैंक ने कहा कि मानसून बोनांजा के तहत डील और डिस्काउंट ट्रेवेल, ऑनलाइन शॉपिंग, डाइनिंग और फूड ऑर्डरिंग, हेल्थ और ब्यूटी और गिफ्ट जैसे कैटेगरी में मिल रहा है। स्वतंत्रता दिवस की बिक्री के दौरान विशेष ऑफर के साथ, मॉनसून बोनांजा के इस नए सेगमेंट में, ग्राहक फ्लिपकार्ट, ऐप्पल, डेल, सैमसंग, एलजी, मेकमाईट्रिप, वनप्लस, कतर एयरवेज, टाटा क्लिक लक्जरी, यात्रा और दूसरे टॉप ब्रांडों से बैंक ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।
15 अगस्त पर मिल रहा है स्पेशल ऑफर
मॉनसून बोनांजा 'स्वतंत्रता दिवस स्पेशल' ऑफर लेकर आया है जिसका ग्राहक फायदा उठा सकते हैं। इन पेशकशों में फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज के दौरान की गई खरीदारी पर 10 प्रतिशत की छूट, क्रोमा पर अवेलबल प्रेडक्ट्स की कीमत में 10 प्रतिशत की कटौती और यात्रा बुकिंग पर 6,017 रुपये तक की सेविंग का मौका मिल रहा है। ग्राहक अर्बन लैडर से वस्तुओं पर 7.5 प्रतिशत की छूट का लाभ उठा सकते हैं
वहीं ICICI बैंक के मानसून बोनांजा में ग्राहक 2,934 रुपये की मासिक किस्त के जरिए मैकबुक एयर खरीद सकते हैं। इसके अलावा एचपी लैपटॉप और डेस्कटॉप और डेल के लैपटॉप पर भी 10,000 रुपये तक डिस्काउंट हासिल किया जा सकता है। iPhone 14 चुनिंदा Apple रीसेलर स्टोर्स पर 2,341 रुपये मंथली के ईएमआई विकल्प पर उपलब्ध है। इस बीच, मॉनसून बोनांजा वनप्लस मोबाइल, टीवी पर 5,000 रुपये तक की बचत और वीवो, श्याओमी और मोटोरोला मोबाइल पर 8,500 रुपये तक का कैशबैक ऑफर करता है।
एलजी, सैमसंग, हायर, पैनासोनिक और अन्य ब्रांड 26,000 रुपये तक का कैशबैक हासिल करने का मौका देते हैं। इसके अलावा, आईसीआईसीआई बैंक ने कहा कि यह बोनस टीसीएल और श्याओमी के टेलीविजन पर 10,000 रुपये तक की छूट ऑफर करता है। इसके अलावा बैंक वेस्टसाइड रिटेल आउटलेट्स पर 1,500 रुपये तक का 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट दे रहा है। वहं सेंट्रो रिटेल आउटलेट 1,000 रुपये तक की 10 प्रतिशत तत्काल छूट के साथ आते हैं।
मॉनसून बोनांजा हर सोमवार सोमवार को मेकमायट्रिप के जरिए घरेलू उड़ानों पर 2,000 रुपये तक की तत्काल छूट प्रदान करता है, जबकि कतर एयरवेज बिजनेस क्लास पर 10 प्रतिशत तक की छूट और इकोनॉमी क्लास की बुकिंग पर 7 प्रतिशत तक की छूट देता है। EaseMyTrip और Paytm Flights घरेलू उड़ानों पर 2,023 रुपये तक और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 5,000 रुपये तक की छूट प्रदान करती हैं। मेकमाईट्रिप 3, 4 और 5 सितारा होटलों में घरेलू ठहरने पर 5,000 रुपये तक की छूट और इंटरनेशनव उड़ानों पर 20,000 रुपये तक की छूट प्रदान करता है।