Get App

ICICI बैंक, PNB और बैंक ऑफ इंडिया ने बढ़ाया MCLR, महंगा हो जाएगा हर तरह का लोन

ICICI बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ इंडिया ने अपने MCLR रेट को बढ़ा दिया है। इसके बाद अब इन बैंकों के ग्राहकों के लिए लोन चुकाना महंगा हो जाएगा। साथ ही ग्राहकों की जेब पर महंगी EMI का बोझ भी पड़ेगा। मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट यानी MCLR वह मिनिमम रेट है जिससे नीचे कोई भी बैंक लोन नहीं दे सकता है

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Aug 01, 2023 पर 2:57 PM
ICICI बैंक, PNB और बैंक ऑफ इंडिया ने बढ़ाया MCLR, महंगा हो जाएगा हर तरह का लोन
लोन महंगा करने वाले बैंकों की लिस्ट में ICICI बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ इंडिया का नाम शामिल है

देश के कुछ बड़े बैंकों नें MCLR रेट को बढ़ा दिया है। इसके बाद अब इन बैंकों के ग्राहकों के लिए लोन चुकाना महंगा हो जाएगा। साथ ही ग्राहकों की जेब पर महंगी EMI का बोझ भी पड़ेगा। लोन महंगा करने वाले बैंकों की लिस्ट में ICICI बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ इंडिया का नाम शामिल है। मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट यानी MCLR वह मिनिमम रेट है जिससे नीचे कोई भी बैंक लोन नहीं दे सकता है। ऐसे में आइये यह भी जान लेते हैं इन तीन बड़े बैंकों ने लोन लेना कितना महंगा कर दिया है।

ICICI बैंक

ICICI बैंक ने सभी अवधियों के लिए एमसीएलआर में 5 बीपीएस की बढ़ोतरी की है। ICICI बैंक की वेबसाइट के मुताबि एक महीने का MCLR रेट 8.35 प्रतिशत से बढ़कर 8.40 प्रतिशत हो गया है। आईसीआईसीआई बैंक में तीन महीने के लिए MCLR रेट 8.45 फीसदी और छह महीने के लिए एमसीएलआर रेट 8.80 प्रतिशत तक बढ़ गई। एक साल की एमसीएलआर को 8.85 प्रतिशत से संशोधित कर 8.90 प्रतिशत कर दिया गया है।

आज यहां मिलेगी आम जनता को राहत, लेकिन यहां चुकाना पड़ सकता है जुर्माना, चेक करें आज से लागू नियम

पंजाब नेशनल बैंक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें