Indian Army: सेना के जवान हर मोर्चे पर आगे रहते हैं। घर परिवार से दूर रहकर सीमा पर सेना के जवान देश के प्रति न्योछावर होने के लिए तैयार रहते हैँ। देश के ये वीर सपूत सरहद पर कई-कई महीनों तक ड्यूटी करते हैं। केंद्र सरकार भी सेना के जवानों का पूरा ख्याल रखती है। जवानों के लिए सरकार की ओर कैंटीन की सविधा मुहैया कराई गई है। इस कैंटीन के बारे में आप लोगों ने भी काफी कुछ सुना होगा। यहां काफी सस्ता सामान मिलता है। इसे कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट (CSD) कहा जाता है। CSD को ही आम बोलचाल में आर्मी कैंटीन कहते हैं।
बाजार के मुकाबले इस कैंटीन में जवानों के लिए सस्ते दामों पर सामान मुहैया कराया जाता है। ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि आखिर आर्मी कैंटीन पर सामान इतने सस्ते में कैसे मिल जाता है? आइए आज हम आपको बताते हैं...
आर्मी कैंटीन में इतना सस्ता सामान कैसे मिलता है?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, CSD कैंटीन में सरकार GST में 50 फीसदी की छूट देती है। GST की अधिकतम दरें 5, 12, 18 और 28 फीसदी हैं। इसका मतलब यह हुआ कि अगर किसी समान पर बाजार में 5 फीसदी GST लगता है तो कैंटीन के लिए वह 2.5 फीसदी होगी। यही वजह है कि यहां सामान सस्ता मिलता है। ऐसे में बहुत से लोग खरीदारी करने के लिए सेना में शामिल अपने रिश्तेदारों को ढूंढते हैं। ताकि सस्ती दर पर उनसे कैंटीन से खरीदारी करवा सकें। लेकिन, अब ऐसा नहीं हो पाएगा। दरअसल सरकार ने एक जवान के प्रति माह सामान खरीदने की लिमिट में कटौती कर दी है। पहले हर महीने 18 नहाने के साबुन खरीद सकते थे। अब एक महीने में सिर्फ 6 साबुन खरीद सकते हैं। इसी तरह बाकी सामानों की सीमा को भी बदला गया है।
आर्मी कैंटीन में मिलते हैं ये सामान
CSD कैंटीन में खासतौर से ग्रोसरी के आइटम्स, किचन अप्लायंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, शराब और ऑटोमोबाइल जैसे सामान मुहैया कराए जाते हैं। आर्मी कैंटीन में कुछ विदेशी सामान भी मिलता है। सेना की कैंटीन में शराब, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य सभी सामानों को रियायती कीमतों पर बेचा जाता है। ओपन मार्केट में जो सामान उपलब्ध है। लाभार्थी उसमें से किसी भी सामान की डिमांड कर सकते हैं। इस फीड बैक फिर हेड ऑफिस भेजा जाता है और एक कमेटी इस बात का निर्धारण करती है कि क्या-क्या सामान खरीद कर कैंटीन में उपलब्ध कराना है। पूरे देश में लेह से लेकर अंडमान एंड निकोबार तक आर्मी कैंटीन के कुल 33 डिपो हैं। 3700 के आसपास यूनिट रन कैंटीन्स (Unit Run Canteens) हैं।