Indian Railways ने त्योहारी सीजन में दिया झटका, इन रेलवे स्टेशनों पर 50 रुपये का हो गया प्लेटफॉर्म टिकट

पश्चिम रेलवे ने एक बयान में कहा कि त्योहारी मौसम के दौरान भीड़भाड़ पर अंकुश लगाने के लिए मुंबई मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत 31 अक्टूबर तक 10 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये कर दी गई है

अपडेटेड Oct 24, 2022 पर 11:38 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
भीड़ को देखते हुए प्लेटफार्म टिकट की कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया गया है

Indian Railways: रेलवे स्टेशनों पर त्योहारी मौसम की भीड़ को देखते हुए प्लेटफार्म टिकट की कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया गया है। 10 रुपये में मिलने वाला प्लेटफार्म टिकट अब 30 रुपये में मिलेगा। दिल्ली रेल मंडल ने एक सर्कुलर जारी कर 31 अक्टूबर तक टिकट 30 रुपये बढ़ाने की घोषणा की।

रेलवे का कहना है कि दीपावली और छठ पूजा के दौरान प्लेटफॉर्म पर भीड़ कम करने के लिए प्लेटफार्म टिकट के दाम 10 रुपये से बढ़ाकर 30 रुपये किया गया है। रेलवे ने ये दाम 31 अक्टूबर तक बढ़ाए हैं। यानी उसके बाद टिकट फिर 10 रुपये का बिकने लगेगा।

ये भी पढ़ें- Diwali 2022: करगिल पहुंचे पीएम मोदी, लगातार 9वें साल सेना के वीर जवानों के साथ मनाया दिवाली


इस बढ़ोतरी का असर सबसे अधिक दिल्ली-NCR में आनंद विहार रेलवे टर्मिनल और गाजियाबाद, साहिबाबाद जंक्शन जैसे स्टेशनों पर देखने को मिलेगा। दिवाली और और छठ के लिए यहां से बड़ी संख्या में लोग यूपी-बिहार और पूर्वोत्तर राज्यों का सफर करते हैं।

इन रेलवे स्टेशनों पर 50 रुपये का हो गया प्लेटफॉर्म टिकट

इस बीच, पश्चिम रेलवे ने एक बयान में कहा कि त्योहारी मौसम के दौरान भीड़भाड़ पर अंकुश लगाने के लिए मुंबई मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत 31 अक्टूबर तक 10 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये कर दी गई है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, मुंबई मंडल के मुंबई सेंट्रल, दादर, बोरीवली, बांद्रा टर्मिनस, वापी, वलसाड, उधना और सूरत स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमतों में वृद्धि की गई है ।रेलवे स्टेशनों पर त्योहारी मौसम की भीड़ को देखते हुए और प्लेटफॉर्म और पैदल पुल सहित रेलवे परिसर में यात्रियों की संख्या को नियंत्रित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

मध्य रेलवे ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, दादर, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, ठाणे, कल्याण और पनवेल स्टेशन जैसे चुनिंदा रेलवे स्टेशनों पर भीड़भाड़ को रोकने के लिए प्लेटफॉर्म टिकट की दर को 22 से 31 अक्टूबर तक 10 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये करने की घोषणा की है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।