Diwali 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi has landed in Kargil) सोमवार सुबह सेना के वीर जवानों के साथ रोशनी का त्योहार दिवाली मनाने के लिए करगिल पहुंच गए हैं। पीएम मोदी वहां सेना के जवानों के साथ दीपालवी का पर्व मना रहे हैं।
Diwali 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi has landed in Kargil) सोमवार सुबह सेना के वीर जवानों के साथ रोशनी का त्योहार दिवाली मनाने के लिए करगिल पहुंच गए हैं। पीएम मोदी वहां सेना के जवानों के साथ दीपालवी का पर्व मना रहे हैं।
दिवाली के अवसर पर सेना के जवानों को संबोधित करते प्रधानमंत्री मोदी ने करगिल में कहा कि मेरे लिए तो वर्षों-वर्ष से मेरा परिवार आप ही सब हैं। मेरी दीपावली की मिठास आप के बीच बढ़ जाती है, मेरी दीपावली का प्रकाश आपके बीच है और अगली दिवाली तक मेरा पद प्रशस्त करता है।
आपको बता दें कि 2014 में सत्ता में आने के बाद से पीएम मोदी दिवाली मनाने के लिए विभिन्न सैन्य केंद्रों का दौरा करते रहे हैं। पीएम मोदी सेना के जवानों के साथ लगातार पिछले 8 साल से दीपावली का पर्व मनाते आ रहे हैं।
साल 2014 में जब पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाली, तो उसके बाद से ही वह हमेशा जवानों संग ही दिवाली का पर्व मनाते हैं। इस बार प्रधानमंत्री मोदी सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाने की अपनी परंपरा को बरकरार रखते हुए जम्मू-कश्मीर के करगिल द्रास सेक्टर पहुंच गए हैं।
Prime Minister Shri @narendramodi has landed in Kargil, where he will celebrate Diwali with our brave soldiers. pic.twitter.com/RQxanDEgDK
— PMO India (@PMOIndia) October 24, 2022
पिछले 8 साल में पीएम मोदी ने यहां मनाया दिवाली
- पीएम मोदी मई 2014 में पहली बार देश के प्रधानमंत्री बने थे। इसके बाद 23 अक्टूबर 2014 को उन्होंने बतौर प्रधानमंत्री सियाचिन में जवानों के साथ पहली दिवाली मनाई थी।
- इसके बाद पीएम मोदी 11 नवंबर 2015 को पंजाब में जवानों के साथ दिवाली मनाई थी। यहां वे 1965 युद्ध के वॉर मेमोरियल का दौरा भी करने पहुंचे थे।
- फिर 30 अक्टूबर 2016 में पीएम मोदी हिमाचल के किन्नौर में दिवाली मनाने पहुंचे थे। यहां उन्होंने भारत-चीन सीमा पर तैनात जवानों के साथ दिवाली मनाई थी।
- इसके अलावा 18 अक्टूबर 2017 को पीएम मोदी ने जवानों के साथ ही दिवाली मनाई थी। उस दिवाली वह जम्मू-कश्मीर के गुरेज में पहुंचे थे।
- फिर पीएम मोदी 7 नवंबर 2018 को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों के साथ उत्तराखंड के हर्षिल में दिवाली मनाई थी।
- वहीं, 27 अक्टूबर 2019 को पीएम मोदी ने LOC पर जवानों के साथ दिवाली मनाई थी। पीएम मोदी राजौरी में एलओसी पर तैनात सैनिकों से मिलने पहुंचे थे।
- 14 नवंबर 2020 में पीएम मोदी ने जैसलमेर में लोंगेवाला पोस्ट पर जवानों के साथ दिवाली मनाई थी।
- पीएम मोदी ने 4 नवंबर 2021 को जवानों के साथ राजौरी के नौशेरा सेक्टर में दिवाली मनाई थी।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।