iPhone 12 खरीदने का शानदार मौका, कीमत है केवल 32,999 रुपये, जानें क्या आपके लिए अभी भी यूजफुल है ये मोबाइल

इस समय लगभग सभी ऑफर्स को मिला कर iPhone 12 लगभग 32,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। हालांकि यह iPhone मॉडल अब तीन साल से भी ज्यादा पुराना हो गया है। क्योंकि यह Apple iPhone है बस इसी वजह से अभी भी कई सारे लोग इसे खरीदना चाहते हैं। iPhone साल 2020 में कोविड के वक्त लॉन्च किया गया था। iPhone 12 के बाद Apple ने iPhone 13 सीरीज और iPhone 14 सीरीज को लॉन्च किया था। अभी हाल ही में एपल ने iPhone 15 सीरीज को लॉन्च किया है

अपडेटेड Oct 03, 2023 पर 2:27 PM
इस समय लगभग सभी ऑफर्स को मिला कर iPhone 12 लगभग 32,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। हालांकि यह iPhone मॉडल अब तीन साल से भी ज्यादा पुराना हो गया है

कुछ ही दिनों में फेस्टिव सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में यह वक्त शॉपिंग के लिए काफी शानदार साबित हो सकता है। अगर आप iPhone खरीदना चाहते हैं तो इस पर भी आपको कई सारे शानदार ऑफर्स मिल रहे हैं। ऐसा देखा भी जाता रहा है कि नए आईफोन के लॉन्च होने के बाद उससे पहले वाले मॉडल्स की कीमतें गिरना शुरू हो जाती हैं। इस वक्त नए iPhone 15 के लॉन्च होने के बाद iPhone 12 की कीमतें भी काफी कम हो गई हैं। आप iPhone 12 को काफी कम कीमतों में खरीद सकते हैं।

कितने में मिल रहा है iPhone 12

इस समय लगभग सभी ऑफर्स को मिला कर iPhone 12 लगभग 32,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। हालांकि यह iPhone मॉडल अब तीन साल से भी ज्यादा पुराना हो गया है। क्योंकि यह Apple iPhone है बस इसी वजह से अभी भी कई सारे लोग इसे खरीदना चाहते हैं। iPhone साल 2020 में कोविड के वक्त लॉन्च किया गया था। iPhone 12 के बाद Apple ने iPhone 13 सीरीज और iPhone 14 सीरीज को लॉन्च किया था। अभी हाल ही में एपल ने iPhone 15 सीरीज को लॉन्च किया है।

Big Billion Sale: इनती कम कीमत में मिलेंगे iPhone12 और iPhone14, चेक करें ऑफर | Moneycontrol Hindi


लोग अभी भी इस्तेमाल कर रहे हैं iPhone 6

कंपनी आम तौर पर 5 साल के iOS अपडेट सपोर्ट की पेशकश करती है। यहां तक कि अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि हमारे आस पास कई सारे लोग अभी भी iPhone 6 को इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में अगर आप साल 2023 में iPhone 12 खरीदते हैं तो आपको iOS 19 वर्जन मिलेगा। जिसके बाद एपल कुछ और सालों तक सिक्योरिटी अपडेट पेश करेगा। इससे आप अपने इस फोन को लगभग 4 सालों तक बड़े आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं।

iPhone 12 के फीचर्स

iPhone 12 में आपको A14 बायोनिक चिप, पीछे की तरफ डुअल कैमरा और स्क्रीन पर नॉच मिलता है। हालांकि इस फोन में बैटरी के चार्ज होने की स्पीड थोड़ा सा धीमी है। हालांकि iPhone 12 की कीमत 32,999 नहीं है। इस फोन को खरीदने पर आपको बैंक ऑफर के तौर पर 3,000 रुपये और एक्सचेंज बोनस के तौर पर 3,000 रुपये की पेशकश की जा रही है। जिसके बाद आप इस फोन को 32,999 में खरीद पाएंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।