iPhone 16 Series: आईफोन16 ऐसे खरीद सकते हैं सस्ते में, दिल्ली-मुंबई के स्टोर्स पर लगी लंबी लाइन

iPhone 16 Series: एपल के आईफोन की अगली सीरीज पहले ही लॉन्च हो चुकी है और अब आज 20 सितंबर से इसकी बिक्री भी शुरू हो चुकी है। दिल्ली और मुंबई में इनके स्टोर के बाहर ग्राहकों की लंबी कतार से इसके क्रेज को समझा जा सकता है। दिल्ली के एपल साकेत (Apple Saket) और मुंबई के एपल बीकेसी (Apple BKC) के बाहर सैकडों लोगों की लाइन लग गई जिनमें से कई तो स्टोर खुलने के काफी पहले ही पहुंच गए थे

अपडेटेड Sep 20, 2024 पर 1:15 PM
Apple iPhone16 Series कई ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफार्मों पर उपलब्ध है। इसे एपल के ऑफिशियल स्टोर वेबसाइट, एपल के फिजिकल स्टोर, एपल के रिटेलर्स और क्रोमा, विजय सेल्स और रिलायंस डिजिल इत्यादि मल्टी-ब्रांड इलेक्ट्रॉनिक्स आउटलेट से खरीद सकते हैं।

iPhone 16 Series: एपल के आईफोन की अगली सीरीज पहले ही लॉन्च हो चुकी है और अब आज 20 सितंबर से इसकी बिक्री भी शुरू हो चुकी है। दिल्ली और मुंबई में इनके स्टोर के बाहर ग्राहकों की लंबी कतार से इसके क्रेज को समझा जा सकता है। दिल्ली के एपल साकेत (Apple Saket) और मुंबई के एपल बीकेसी (Apple BKC) के बाहर सैकडों लोगों की लाइन लग गई जिनमें से कई तो स्टोर खुलने के काफी पहले ही पहुंच गए थे। कोशिश यही थी कि एपल का नया मॉडल पहले उनके ही हाथों में आए। प्री-बुकिंग 13 सितंबर से ही शुरू हो गई थी और जिन्होंने प्री-ऑर्डर किया था, उनकी डिलीवरी भी शुरू हो गई है।

Apple iPhone16 Series Price: क्या कीमत हैं सभी मॉडल्स की

यहां एपल आईफोन16 सीरीज की कीमतें, बैंक डिस्काउंट और डिस्काउंट के बाद कीमतों की डिटेल्स दी जा रही है-


मॉडल स्टोरेज प्राइस बैंक डिस्काउंट नेट इफ्केटिव प्राइस
Apple iPhone 16 128GB ₹79,900 ₹5,000 ₹74,900
256GB ₹89,900 ₹5,000 ₹84,900
Apple iPhone 16 Plus 128GB ₹89,900 ₹5,000 ₹84,900
256GB ₹99,900 ₹5,000 ₹94,900
512GB ₹1,19,900 ₹5,000 ₹1,14,900
Apple iPhone 16 Pro 128GB ₹1,19,900 ₹5,000 ₹1,14,900
256GB ₹1,29,900 ₹5,000 ₹1,24,900
512GB ₹1,49,900 ₹5,000 ₹1,44,900
1TB ₹1,69,900 ₹5,000 ₹1,64,900
Apple iPhone 16 Pro Max 256GB ₹1,44,900 ₹5,000 ₹1,39,900
512GB ₹1,64,900 ₹5,000 ₹1,59,900
1TB ₹1,84,900 ₹5,000 ₹1,79,900

Apple iPhone16 Series Sale: कहां से खरीदें?

आईफोन16 सीरीज कई ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफार्मों पर उपलब्ध है। इसे एपल के ऑफिशियल स्टोर वेबसाइट, एपल के फिजिकल स्टोर, एपल के रिटेलर्स और क्रोमा, विजय सेल्स और रिलायंस डिजिटल इत्यादि मल्टी-ब्रांड इलेक्ट्रॉनिक्स आउटलेट से खरीद सकते हैं।

Apple iPhone16 Series Offers: डिस्काउंट्स और ऑफर

आईफोन16 सीरीज की खरीदारी अगर अमेरिकन एक्सप्रेस, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के कार्ड से करते हैं तो 5 हजार रुपये का डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा अधिकतर बड़े बैंकों से 3 से 6 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई का भी विकल्प है। इसके अलावा एपल के ट्रेड-इन-प्रोग्राम के तहत पुराने डिवाइस बदलकर 4 हजार रुपये से लेकर 67500 रुपये तक का डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं। आईफोन16 सीरीज की खरीदारी पर ग्राहकों को एपल म्यूजिक, एपल टीवी+ और एपल आर्केड का सब्सक्रिप्शन तीन महीने के लिए फ्री मिलेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।