भारत में फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो गई है। ऐसे में यह वक्त आपकी शॉपिंग के लिए खासा बेहतरीन साबित हो सकत है। ऐसे में अगर आप iPhone या फिर मैकबुक लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। Apple ने दिवाली सेल 2023 में एक खास ऑफर की पेशकश की है। इस खास ऑफर में iPhone 15, MacBook Air और iPads सहित कई सारे प्रोडक्ट्स पर शानदार डिस्काउंट दिया जाएगा। कंपनी ने अपने आधिकारिक ऐप्पल स्टोर पर ऐप्पल दिवाली ऑफर 2023 के लिए इन डिस्काउंट्स ऑफर का ऐलान किया है।
मुंबई और दिल्ली के Apple स्टोर पर भी मिलेगा डिस्काउंट का फायदा
इसके साथ ही Apple ने यह भी कंफर्म कर दिया है कि ग्राहक मुंबई के BKC स्टोर और देश की राजधानी नई दिल्ली के साकेत वाले स्टोर पर भी इन डिस्काउंट ऑफर का फायदा हासिल कर सकते हैं। इस ऑफर के तहत ग्राहक Apple के अलग अलग डिवाइस पर 10,000 रुपये तक के कैशबैक डिस्काउंट का फायदा उठाया जा सकता है।
iPhone 15 पर मिल रहा है शानदार डिस्काउंट
Apple के इस फेस्टिव ऑफर में इसके सबसे नए प्रोडक्ट iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max पर 6,000 रुपये तक काकैशबैक डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस डिस्काउंट के बाद लॉन्च होने के कुछ वक्त बाद ही इन दोनों ही फोनों की कीमत नीचे आ गई है। वहीं iPhone 15 और iPhone 15 Plus मॉडल पर 5,000 रुपये तक का कैशबैक ऑफर दिया जा रहा है। Apple iPhone 14 और iPhone 14 Plus पर 4,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं iPhone 13 पर 3,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। दिवाली सेल इवेंट के तहत iPhone SE पर 2,000 रुपये की छूट दी जा रही है।
कीतनी है iPhone 15 की कीमत
iPhone 15 की शुरुआती कीमत 79,900 रुपये है। वहीं iPhone 15+ मॉडल की शुरुआती कीमत 89,900 रुपये है। iPhone 15 Pro की कीमत 1,34,900 रुपये है और iPhone 15 Pro Max की कीमत 1,59,900 रुपये है। iPhone 13 की ऑफीशियल कीमत अब 59,900 रुपये हो गई है। iPhone के साथ साथ एपल मैकबुक पर भी शानदार डिस्काउंट ऑफर कर रहा है।
Apple मैकबुक पर भी मिल रहा है शानदार डिस्काउंट ऑफर
हाल ही में लॉन्च किया गया मैकबुक एयर एम2, 13-इंच और 15-इंच मॉडल में पेश किया गया है, जिस पर 10,000 रुपये का कैशबैक ऑफर किया जा रहा है। यह ऑफर खास तौर पर 13-इंच और 15-इंच मैकबुक एयर एम2 मॉडल पर लागू होता है। 13-इंच वैरिएंट की भारत में कीमत भारत 1,14,900 रुपये है। वहीं मैकबुक एयर M-1 पर 8,000 रुपये तक का कैशबैक मिल रहा है। हालांकि एमेजॉन पर यह केवल 69,990 रुपये में ही अवेलबल है।