दिवाली की छुट्टी के लिए प्लान कर रहे हैं हॉलिडे ट्रिप, भारतीयों के लिए बेस्ट हैं ये 9 फॉरेन डेस्टिनेशन

Diwali Holiday: दिवाली करीब एक महीना दूर है। दिवाली की छुट्टीयों में घूमने जा रहे लोगों ने पहले ही प्लान कर लिया होगा और अपनी बुकिंग करा ली होगी। अगर आप भी दिवाली की छुट्टी के आसपास घूमने का प्लान कर रहे हैं लेकिन अभी तक बुकिंग नहीं कराई है

अपडेटेड Oct 19, 2023 पर 3:29 PM
आपको बजट में घूमने वाले 9 फॉरेन डेस्टिनेशन के बारे में बता रहे हैं।

Diwali Holiday: दिवाली करीब एक महीना दूर है। दिवाली की छुट्टीयों में घूमने जा रहे लोगों ने पहले ही प्लान कर लिया होगा और अपनी बुकिंग करा ली होगी। अगर आप भी दिवाली की छुट्टी के आसपास घूमने का प्लान कर रहे हैं लेकिन अभी तक बुकिंग नहीं कराई है, तो आपको बजट में घूमने वाले 9 फॉरेन डेस्टिनेशन के बारे में बता रहे हैं। कोविड 19 महामारी के अब ज्यादातर देशों ने विदेशी ट्रैवलर्स के लए ढील दे दी है। यहां आपको ऐसे ऑप्शन बता रहे हैं जहां आपको वीजा ऑन अराइवल की सर्विस मिलती है।

1. बाली

दक्षिण पूर्व एशिया भारतीयों के लिए एक पसंदीदा डेस्टिनेशन बन गया है। खासकर हाल के दिनों में बजट डेस्टिनेशन बनकर उभरा है। बाली में सुंदर समुद्र तट, पहाड़, ग्रीनरी और झूले सभी कुछ है। यहां के टूर पैकेज प्रति व्यक्ति 18,000 रुपये से शुरू होते हैं। यदि आप इसे स्वयं करना चाहते हैं, हवाई टिकट 13,000 रुपये से शुरू होते हैं।

2. फुकेत


थाईलैंड भारतीयों के लिए एक पसंदीदा डेस्टिनेशन के रूप में उभरा है इसका एक बड़ा कारण यह है कि एक थाई बात (Thailand Currency) सिर्फ 2.29 रुपये के बराबर है। फुकेत गोवा की तरह महसूस कराता है। यह उन समुद्र प्रेमियों के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन हैं जो समुद्र किनारे रिसॉर्ट लेकर समुद्र के किनारे आराम करना चाहते हैं। सबसे सस्ती फ्लाइट टिकट की कीमत 14,000 रुपये है, जबकि एक औसत होटल के कमरे की कीमत 1,500 रुपये से 2,000 रुपये एक रात की है। ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप कहां होटल लेते हैं।

3. पटाया और बैंकॉक

60 के दशक तक पटाया एक शांत मछली पकड़ने वाला गांव था। अब यह अपने समुद्र किनारे बने रिसॉर्ट्स और नाइटलाइफ के लिए फेमस है। पटाया अपने Wat Phra मंदिर के लिए भी जाना जाता है, जिसमें 18 मीटर लंबा सुनहरा गौतम बुद्ध है। यदि आप दक्षिण पूर्व एशियाई देश थाईलैंड जा रहे हैं तो थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक की जरूर जाएं। बैंकॉक का टिकट 10,000 रुपये से शुरू होता है, जबकि वहां एक चार सितारा होटल का औसत टिकट 3,500 रुपये प्रति रात से शुरू होता है। पटाया में होटल का किराया प्रति रात लगभग 4,000 रुपये से शुरू होकर 5,000 रुपये तक है।

4. दुबई

भारतीयों के लिए अगला सबसे अच्छी डेस्टिनेशन दुबई है। दुबई के लिए नॉन-स्टॉप फ्लाइट सिर्फ तीन घंटे की है। फेरारी वर्ल्ड और बुर्ज खलीफा आदि घूम सकते हैं। दुबई के लिए एक फ्लाइट टिकट की कीमत 8,000 रुपये से शुरू होती है, जबकि एक औसत कमरा 2,500 रुपये से लेकर 11,000 रुपये तक हो सकता है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कहां रहना पसंद करते हैं। आप अपने रहने के लिए अपार्टमेंट किराए पर भी ले सकते हैं।

5. थाईलैंड

यदि आप छुट्टियों में आलसी होना पसंद करते हैं और ज्यादा घूमने की जगह शहर को देखना चाहते हैं तो थाईलैंड बेस्ट ऑप्शन है। आप आराम से बड़े शहर में कुछ दिन बिता सकते हैं। थाईलैंड टूर पैकेज प्रति व्यक्ति 50,000 रुपये से शुरू होता है और 80,000 रुपये तक भी जा सकता है।

6. मालदीव

महामारी के बाद से भारतीयों के लिए वीकेंड डेस्टनेशन के तौर पर मालदीव बेस्ट ऑप्शन बन गया है। नीले पानी और शानदार सनसेट के साथ आप मालदीव में शांति से रह सकते हैं। ज्यादातर एयरलाइंस आपको केवल 5-6 घंटों में द्वीप से जोड़ देती हैं। टिकट की कीमत 9,500 रुपये से शुरू है, जबकि रहना आपके चुने गए द्वीप और प्रॉपर्टी पर निर्भर करेगा। सबसे सस्ता ऑप्शन 8,000 रुपये से 10,000 रुपये प्रति रात के आसपास शुरू हो सकता है।

7. सिंगापुर

सिंगापुर अपने सुव्यवस्थित शहर और यूनिवर्सल स्टूडियो के लिए जाना जाता है। सिंगापुर के लिए टिकट 11,000 रुपये से शुरू होते हैं, हालांकि ठहरने और लोकल ट्रैवलिंग का असर आपकी जेब पर पड़ सकता है।

8. मॉरीशस

हिंद महासागर में एक और द्वीप मॉरीशस भारतीयों के बीच पॉपुलर डेस्टिनेशन हो गया है। मॉरीशस के लिए भारत से केवल छह घंटे की उड़ान पर है। यहां फ्लाइट की टिकट 23,000 रुपये मिलेगी। एक रात का किराया 1,600 रुपये से शुरू होता है।

9. वियतनाम

यदि आप ज्यादा पैसा खर्च नहीं करना चाहते तो वियतनाम बेस्ट जगह है। 1 वियतनामी करेंसी यानी डोंग 0.0034 रुपये के बराबर है। यहां की फ्लाइट टिकट 9,500 रुपये से शुरू होकर 19,000 रुपये तक है।

केवल एक माह में 12% तक बढ़ा BSE F&O का मार्केट शेयर, इस कदम से मिला फायदा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।