Jio AirFiber: देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने जियो एयरफाइबर (Jio AirFiber) को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कंपनी की 46वीं AGM मीटिंग में ऐलान किया था कि जियो एयर फाइबर को गणेश चतुर्थी के मौके पर 19 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि जियो एयर फाइबर ब्रॉडबैंड का एक नया वर्जन है। इसमें यूजर्स को बिना किसी तार के इंटरनेट सर्विस मिलेगी। इसे घर या ऑफिस कहीं भी लगा सकते हैं। जियो एयर फाइबर वायरलेस डोंगल की तरह काम करेगा। इसमें 1.5 Gbps की स्पीड मिलेगी।
दरअसल, मौजूदा समय में ब्रॉडबैंड कनेक्शन लेने पर फाइबर लाइन के जरिए इंटरनेट की सुविधा दी जाती है। लेकिन जियो एयर फाइबर में किसी भी तरह के इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत नहीं पडे़गी। इसको आप बेहद आसानी से इंस्टाल करा सकते हैं। जियो एयर फाइबर जियो फाइबर से अलग एक वायरलेस इंटरनेट डिवाइस है।
जानिए क्या है जियो एयरफाइबर
बता दें कि जियो एयरफाइबर लोगों तक वायरलेस इंटरनेट पहुंचाने का एक नया तरीका है। यह फोन का नहीं बल्कि ब्रॉडबैंड सर्विस का अल्टरनेटिव है। जहां पर ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी नहीं पहुंच पाती है। उन एरिया में इंटरनेट पहुंचाने के लिए AirFiber सर्विस को शुरू किया जा रहा है। रिलायंस ने Jio AirFiber को प्लग-एंड-प्ले के रूप में डिजाइन किया है। ताकि यूजर्स को आसानी से ज्यादा से ज्यादा नेटवर्क एक्सेस मिल सके। दूसरे शब्दों में कहें तो ग्राहक जैसे ही सिर्फ डिवाइस को प्लग इन करेंगे। फौरन इंटरनेट सर्विस मिलने लगेगी।
जियो एयरफाइबर और जियो फाइबर में अंतर
रिलायंस के Jio फाइबर और Jio एय फाइबर दोनों अलग-अलग तरीके से इंटरनेट सर्विस मुहैया कराते हैं। Jio फाइबर वायर्ड फाइबर ऑप्टिक केबल के जरिए काम करता है। जबकि Jio AirFiber एक वायरलेस पॉइंट-टू-पॉइंट रेडियो लिंक के जरिए इंटरनेट सर्विस मुहैया कराएगा। इसका मतलब है कि Jio एयरफाइबर वायरलेस सिग्नल के जरिए काम करता है। कुल मिलाकर Jio एयरफाइबर को पहुंचाने के लिए उतनी मशक्कत नहीं करनी होगी। जितनी वायर्ड कनेक्शन के लिए करनी पड़ती है।
जियो एयर फाइबर की कीमत संभावित रूप से करीब 6,000 रुपये हो सकती है। बता दें कि इसकी कीमत Jio फाइबर के मुकाबले थोड़ी ज्यादा हो सकती है। कंपनी को उम्मीद है कि जियो एयर फाइबर के जरिए करीब 20 करोड़ घरों और दूसरी जगहों पर इंटरनेट की पहुंच बनेगी।