Jio AirFiber हुआ लॉन्च, 599 रुपये है सबसे सस्ता प्लान, जानिए कैसे मिलेगी यह सर्विस

Jio AirFiber: जियो एयरफाइबर ने मार्केट में एंट्री मार दी है। यह वायरलेस इंटरनेट सर्विस बिना ऑप्टिकल फाइबर के 5 G स्पीड मुहैया कराएगी। इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है। जियो एयर फाइबर के प्लान की शुरुआत 599 रुपये से हैं। कंपनी ने दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई और पुणे में जियो एयर फाइबर की सर्विस शुरू कर दी है

अपडेटेड Sep 19, 2023 पर 3:52 PM
Jio AirFiber: जियो एयर फाइबर को कहीं भी ले जा सकते हैं। यह वायरलेस पोर्टेबल डिवाइस से चलने वाली एयर फाइबर इंटरनेट है।

Jio AirFiber: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो ने गणेश चतुर्थी के मौके पर देश के 8 मेट्रो शहरों में जियो एयरफाइबर (jio airfiber) लॉन्च कर दिया है। जियो एयर फाइबर एक इंटीग्रेटिड एंड-टू-एंड सॉल्युशन (end-to-end solution) है। यह होम एंटरटेनमेंट, स्मार्ट होम सर्विस और हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड जैसी सर्विस मुहैया कराएगा। कंपनी ने दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई और पुणे में जियो एयर फाइबर की सर्विस लाइव कर दी हैं। इसका इस्तेमाल घर और ऑफिस दोनों जगह किया जा सकता है। रिलायंस एयर फाइबर में यूजर्स को 1.5 Gbps तक की शानदार स्पीड मिलेगी। जिससे आप हाई-डेफिनिशन वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन गेमिंग और बिना रुकावट वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का मजा ले सकेंगे।

बता दें कि रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो एयर फाइबर की घोषणा 28 अगस्त को 46वीं एनुअल जनरल मीटिंग में की थी। तभी से यूजर्स रिलायंस के इस धमाकेदार जियो एयर फाइबर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अगर आप भी जियो एयर फाइबर का मजा लेना चाहते हैं, तो यहां हम आपको इसके प्लान और फीचर्स की पूरी जानकारी दे रहे हैं।

जियो एयरफाइबर प्लान


कंपनी ने एयर फाइबर और एयर फाइबर मैक्स नाम के दो प्लान बाजार में उतारे हैं। एयर फाइबर प्लान में ग्राहक को दो तरह की स्पीड के प्लान मिलेंगे। जिसमें 30 Mbps और 100 mbps की स्पीड मिलेगी। कंपनी ने शुरुआती 30 mbps प्लान की कीमत 599 रु रखी है। वहीं 100 mbps के प्लान की कीमत 899 रु रखी गई है। दोनों ही प्लान्स में ग्राहक को 550 से अधिक डिजिटल चैनल और 14 एंटरटेनमेंट ऐप मिलेंगे। एयर फाइबर प्लान के तहत कंपनी ने 100 mbps स्पीड वाला एक 1199 रु का प्लान भी लॉन्च किया है। इसमें नेटफ्लिक्स, एमेजॉन और जियो सिनेमा जैसे प्रीमियम ऐप्स का अतिरिक्त फायदा उठा सकते हैं।

Jio AirFiber: जियो एयरफाइबर से मिलेगी बंपर स्पीड, जानिए खासियत, कनेक्टिविटी और कीमत समेत पूरी डिटेल

कहीं भी इस्तेमाल कर सकेंगे एयरफाइबर

जियो एयर फाइबर की सबसे बड़ी खासियत ये है कि आप इसे कहीं भी ले जाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी वजह ये है कि ये वायरलेस पोर्टेबल डिवाइस से चलने वाला एयर फाइबर इंटरनेट है। हालांकि जियो एयर फाइबर को यूज करने के लिए आप जहां है वहां 5G कनेक्टिविटी होनी चाहिए। जिससे आप चलते फिरते ब्रॉडबैंड जैसी स्पीड का फायदा उठा सकेंगे।

जानिए Jio AirFibre की सर्विस कैसे मिलेगी?

अगर आप जियो का एयर फिबर प्लान लेना चाहते हैं सबसे पहले आपको WhatsApp नंबर 60008-60008 पर मिस्ड कॉल देकर अपनी बुकिंग करा सकते हैं। इसके अलावा www.jio.com आधिकारिक वेबसाइट के जरिए भी बुकिंग कर सकते हैं। वहीं नजदीकी जियो स्टोर में जाकर भी यह प्लान हासिल कर सकते हैं।

दूर दराज इलाकों में आसानी से पहुंच सकेगा हाई-स्पीड इंटरनेट

अभी जियो, एयरटेल समेत अन्य कंपनियों के ऑप्टिक वायर टेक्नोलॉजी पर बेस्ड फाइबर शहरों तक ही सीमित हैं। लेकिन एयर फाइबर बिना किसी वायर के इंटरनेट मुहैया कराता है। ऐसे में एयर फाइबर के जरिए हाई-स्पीड इंटरनेट आसानी से दूर दराज के इलाकों में पहुंच सकेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।