Jio Independence Offer: रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने ग्राहकों के लिए स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दो नये प्रीपेड प्लान लेकर आया है। इस प्लान का नाम स्वतंत्रता दिवस 2022 (Independence Day 2022) है। पहले प्लान के तहत 750 रुपये में ग्राहकों को 90 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। इसके अलावा दूसरे प्लान में ग्राहकों को एक साल की वैलिडिटी मिलेगी।
ऑफर 1: नया 750 रुपये का अनलिमिटेड प्लान (Jio Independence Day 2022 प्लान)
कंपनी ने Jio इंडिपेंडेंस डे ऑफर के तहत एक साल वैलिडिटी प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान की कीमत 749 रुपये है। इस प्रीपेड प्लान की वैधता 90 दिनों की है। इसमें जियो ग्राहकों को प्रति दिन 100 एसएमएस के साथ 2.5GB रोजाना का डेटा मिलेगा। अनलिमिटेड कॉल का फायदा मिलेगा। एक बार रोजाना के डेटा की लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर 64kbps पर आ जाएगी।ग्राहकों को JioTV, JioCinema, JioSecurity, JioCloud और अन्य ऐप्स का फायदा मिलेगा।
ऑफर 2: नया 2,999 रुपये का अनलिमिटेड प्लान (Jio Independence Day 2022 प्लान)
कंपनी ने Jio इंडिपेंडेंस डे ऑफर के तहत एक साल वैलिडिटी प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान की कीमत 2,999 रुपये है। इस प्रीपेड प्लान की वैधता 365 दिनों की है। इसमें जियो ग्राहकों को प्रति दिन 100 एसएमएस के साथ 2.5GB रोजाना का डेटा मिलेगा। एक बार रोजाना के डेटा की लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर 64kbps पर आ जाएगी।
नए प्लान के साथ अपने प्रीपेड नंबर को रिचार्ज करने वाले Jio यूजर्स को 3,000 रुपये का एक्स्ट्रा फायदा भी मिलेगा। ग्राहकों को JioTV, JioCinema, JioSecurity, JioCloud और अन्य ऐप्स का फायदा मिलेगा।
- Disney+ Hotstar मोबाइल सदस्यता एक साल के लिए
- Ajio का 750 रुपये का कूपन
- नेटमेड्स पर 750 रुपये की छूट
- Ixigo पर 750 रुपये की छूट