कर्नाटक सरकार ने 1 अप्रैल से दूध की कीमतों में ₹4 प्रति लीटर की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। एनिमल हस्बैंडरी और सेरीकल्चर मंत्री के. वेंकटेश ने गुरुवार, 27 मार्च को किसानों, विभिन्न संगठनों और पशुपालन विभाग की लगातार मांगों के जवाब में यह फैसला लिया है। रिवाइज्ड कीमतों के साथ कर्नाटक में नंदिनी दूध के एक लीटर वाले टोन्ड मिल्क (नीले पैकेट) की कीमत अब ₹46 होगी, जो पहले ₹42 थी। राज्य भर की मिल्क फेडरेशंस ने इस कदम का स्वागत किया है। फैसले को कर्नाटक मंत्रिमंडल के अंदर विचार-विमर्श के बाद अंतिम रूप दिया गया।
